सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Hathras विवाहित महिला फांसी पर झूली की आत्महत्या

by morning on | 2025-06-26 15:21:33

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 61


Hathras विवाहित महिला फांसी पर झूली की आत्महत्या

फोटो -फाइल फोटो 


फांसी पर झूली महिला ने की आत्महत्या

Morning City

 हाथरसगांव सुमरतगढ़ी में अज्ञात कारणों के चलते एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके शव को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव सुमरतगढ़ी निवासी सूरज सिलाई का कार्र कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। करीब पांच वर्ष पूर्व सूरज की शादी थाना हाथरस जंकशन के गांव बैरिया निवासी पूनम से हुई थी। सब कुछ सही चल रहा था। इस बीच पूनम को सूरज से दो बच्चे भी पैदा हुए। बताते हैं कि वह दो दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी। सुबह परिजनों ने पूनम को अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर पडौसियों की भीड जुट वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मायका पक्ष के लोगों ने पूनम द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण पर अनभिज्ञता जताई। वहीं परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को लोगों की मदद से फांसी के फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment