सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri शादी का झांसा देकर शिक्षिका से करता रहा यौन शोषण

by morning on | 2025-06-27 15:38:23

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 250


Mainpuri शादी का झांसा देकर शिक्षिका से करता रहा यौन शोषण

फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।


- मैनपुरी की शिक्षिका ने युवक पर लगाएं गंभीर इल्जाम

Morning City

मैनपुरी कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका ने बिछवां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके दो साथियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात 2019 में बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जमथरी निवासी मुनेश कुमार यादव से हुई थी। मुनेश ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। 2021 तक लगातार शादी की बात टालता रहा। जब मुनेश पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने बताया कि वह बंगलूरू में नौकरी करता है और जल्द ही आकर शादी कर लेगा। इसके बाद मुनेश अपने रिश्तेदार शिवम यादव और एक परिचित अशोक के साथ 22 फरवरी 2025 को कानपुर के आर्य समाज मंदिर ले गया। वहां फर्जी अभिलेखों का इस्तेमाल कर उससे शादी कर ली गई।

कमरे में बंद करके फरार हो गए
अप्रैल में मुनेश पीड़िता को बेंगलुरु ले गया। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद मुनेश और उसके साथी शिवम यादव ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने ताला तोड़कर पीड़िता को कमरे से बाहर निकाला। पीड़िता ने मुनेश की काफी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला।

माता पिता ने स्वीकार करने से इंकार किया
बंगलूरू में बेसहारा छोड़े जाने के बाद वह वापस मैनपुरी लौट आई। माता-पिता ने भी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। तब से वह लगातार मुनेश से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह उसे अपने साथ रखने से मना कर रहा है। गुरुवार की दोपहर पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

क्या बोले इंस्पेक्टर कोतवाली
कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मुनेश कुमार यादव सहित अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment