सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Agra थाना निबोहरा क्षेत्र में हो रहा मिट्टी का अवैध खनन

by morning on | 2025-06-27 16:37:56

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 110


Agra थाना निबोहरा क्षेत्र में हो रहा मिट्टी का अवैध खनन


Morning City

फतेहाबाद/आगरा।  एक तरफ प्रशासन अवैध मिट्टी खनन पर रोजाना शिकंजा कसने में जुटा हुआ है। वहीं खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।वह कभी खरंजा निर्माण के नाम पर तो कभी नहर की पटरी टूटने के नाम पर खनन किया जा रहा है।

निबोहरा क्षेत्र में फतेहाबाद निबोहरा मार्ग पर भाव सिंह की कालेज के पास से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन माफियाओं द्वारा किया जा रहा है। जहां से आसपास के क्षेत्र में बिक्री की जा रही है। जहां जेसीबी द्वारा मिट्टी की धड़ल्ले से खुदाई कर ट्रैक्टरों से बिक्री की जा रही है।

एसडीएम अभय सिंह ने बताया कि शनिवार को अवैध मिट्टी खनन स्थल पर नायब तहसीलदार को भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर बिना परमिशन के खुदाई की जा रही है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही होगी।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment