सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra बटेश्वर में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से गिराई गई दीवार

by morning on | 2025-06-28 15:53:56

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 77


Agra बटेश्वर में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से गिराई गई दीवार



बटेश्वर में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से गिराई गई दीवार

Morning City

आगरा तहसील बाह क्षेत्र के तीर्थधाम बटेश्वर में सार्वजनिक भूमि पर दीवार खड़ी कर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ शनिवार को बाह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार बिंद के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दीवार को जेसीबी से ढहा दिया। प्रशासनिक अमले की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने आबादी की भूमि पर अवैध रूप से दीवार बनाकर कब्जा कर लिया था। बाह तहसील प्रशासन ने इस पर पहले ही नोटिस जारी किया था और अवैध कब्जा हटाने के लिए एक माह का समय दिया गया था, लेकिन तय समय के बाद भी जब कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को जेसीबी चलवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार बिंद के साथ तहसीलदार आशीष त्रिपाठी, नायब तहसीलदार दयानंद पौरुष, राजस्व निरीक्षक रामनिवास और लेखपाल कार्तिक व सतेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्वक सम्पन्न कराई गई। अवैध निर्माण गिराए जाने से प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बटेश्वर जैसे धार्मिक स्थल पर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता में है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयों का क्रम जारी रहेगा।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment