सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य दुर्घटना

Agra यमुना में डूबे दोनों बच्चों के शव 30 घंटे बाद मिले, गांव में पसरा मातम

by morning on | 2025-06-30 16:02:29

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 36


Agra यमुना में डूबे दोनों बच्चों के शव 30 घंटे बाद मिले, गांव में पसरा मातम



यमुना में डूबे दोनों बच्चों के शव 30 घंटे बाद मिले, गांव में पसरा मातम

Morning City 

आगराथाना सिकंदरा क्षेत्र के मांगरौल गुर्जर गांव में यमुना नदी में नहाते समय डूबे दो मासूमों के शव 30 घंटे की तलाश के बाद मिल गए हैं। रविवार को चार बच्चे जंगल में बकरी चराने गए थे, जहां वे यमुना में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय चारों बच्चे डूबने लगे। शोर सुनकर गांव के राजकुमार ने बहादुरी दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और दो बच्चों सोनू व वर्षा को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन 10 वर्षीय सुरजीत पुत्र शिशुपाल और 10 वर्षीय अरुण पुत्र प्रेम सिंह पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। स्टीमर और अन्य उपकरणों की सहायता से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहा। आखिरकार रविवार देर रात 11 बजे सुरजीत का शव बरामद कर लिया गया, जबकि अरुण की तलाश सोमवार को भी जारी रही। शाम करीब 5 बजे अरुण का शव भी यमुना से निकाल लिया गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से यमुना किनारे सुरक्षा के इंतजाम करने और बच्चों को समझाने के लिए अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment