सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शिक्षा समाचार

Hathras विद्यालय खुलने पर तिलक कर किया बच्चों का स्वागत

by morning on | 2025-07-01 15:29:23

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 47


Hathras विद्यालय खुलने पर तिलक कर किया बच्चों का स्वागत

फोटो -बच्चों का स्वागत करते शिक्षक 


विद्यालय खुलने पर तिलक कर किया बच्चों का स्वागत

Morning City

हाथरस ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुले तो विद्यार्थियों के चेहरे भी खिल गये। वहीं विद्यालयों में बच्चों को रोली का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसी के चलते विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी हाथरस में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आज ग्रीष्मावकाश के बाद नवीन सत्र में छात्र-छात्राओं का रोली चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया।

प्रधानाचार्य ने विद्यालय खुलने के बाद विद्यालय में आए छात्र-छात्राओं को जहां रोली तिलक अक्षत लगाकर स्वागत किया वहीं विद्यार्थियों को खीर तथा रसगुल्ले बांटे गये। इसके बाद बच्चों ने विद्यालय में लगे नवीन वाटर कूलर के ठण्डे पानी का आनन्द लिया। प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि कठोर परिश्रम कभी भी विफल नहीं होता। सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते। आज की मेहनत कल की सफलता का बीज है। परिश्रम सफलता की कुंजी है, और धैर्य उसकी सीढ़ी। कठिन परिश्रम सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता , अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment