सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य दुर्घटना

Mainpuri नहर में कूदे युवक का शव तीसरे दिन वरामद

by morning on | 2025-07-04 16:38:05

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 53


Mainpuri नहर में कूदे युवक का शव तीसरे दिन वरामद

फोटो परिचय-नहर के पास मौजूद पुलिस।



- तीन दिन से नहर में गोताखोरो की टीम कर रहीं थीं तलाश

Morning City

मैनपुरीबुधवार की शांय नहर में कूदे युवक का शव पुलिस ने नहर से वरामद किया है। बुधवार की शांय से नहर में कूदे युवक की तलाश की जा रहीं थीं। गोताखोरो की टीम लगातार नहर में युवक की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रतवा निवासी जितेंद्र कुमार बुधवार की शाम को जौहरीनगर के पास नहर में कूद गया था। जितेंद्र कुमार शाम 5 बजे घर से निकला था। स्थानीय लोगों ने उसे नहर में कूदते देखा। लोगों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन तेज बहाव में वह बह गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जितेंद्र की तलाश के लिए एटा से 43 वाहिनी पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने शुक्रवार सुबह 4 बजे बरौली रेलवे पुल के नीचे से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

परिजनो से नाराज चल रहा था युवक
जानकारी के अनुसार जितेंद्र परिजनों से नाराज था। इसी कारण उसने आत्महत्या की। सीओ सिटी ने बताया कि घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पूरे मामले में पुलिस जांच भी कर रहीं है।



खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment