सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri अपनी उपज का सामान क्रय केंद्रो पर ही बेंचे किसान

by morning on | 2025-07-04 16:45:15

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 75


Mainpuri अपनी उपज का सामान क्रय केंद्रो पर ही बेंचे किसान

फोटो परिचय- बैठक में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप व अन्य।


- प्रभारी मंत्री ने किसानों से किया संवाद, बैठक में दिए निर्देश

Morning City

मैनपुरी जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कलैक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एम.ओ.यू. निवेशकों, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों, प्रगतिशील कृषकों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार किसानों की आय में वृद्धि, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उद्यमियों की सुरक्षा, समय से संसाधन उपलब्ध कराने, उद्योगों के संचालन में आने वाली कठिनाइयों को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर दूर करने, निवेशकों को प्रोत्साहित कर उद्योगों की स्थापना कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृत-संकल्पित है।

प्रभारी मंत्री ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार किसानों की आय में वृद्धि के साथ समय से खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रयत्नशील है, किसानों को संचालित अधिकांश योजनाओं का लाभ डी.बी.टी. के माध्यम से उपलब्ध कराकर किसानों को बिचौलिया प्रथा से निजात दिलाने, उनकी उपज का बाजिव मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेहूं, धान के उपरांत अब मक्का-मूंगफली क्रय करने का निर्णय लिया है। उन्होंने उपस्थित किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी उपज का सामान क्रय केन्द्रो पर ही बेचकर निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं।

कई समूह की महिलाएं लखपति दीदी बन चुकीं
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने समूह की महिलाओं से वार्ता करते हुए कहा कि आप सब मेहनत से कार्य करें, जनपद की महिलाओं ने समूह से जुड़कर बेहतर कार्य किए हैं, जनपद की कई समूहों की महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, आज घरेलू महिलाएं जिनकी परिधि चूल्हा-चौका तक ही सीमित थी, आज ड्रोन के पायलट, समूह की मुखिया के रूप में स्वयं को स्थापित कर न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत की है।

ऋण स्वीकृति की किट उपलब्ध कराई
प्रभारी मंत्री, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत ई-ऑटो हेतु रामवीर सिंह कश्यप, दोना-पत्तल हेतु प्रियंका, मिनी फ्लोर मिल हेतु प्रतिमा शाक्य को रू. 05-05 लाख, मोटर साइकिल रिपेयरिंग हेतु अमित कुमार को रू. 02.50 लाख एवं ब्यूटी पार्लर हेतु संध्या को रू. 02 लाख के ऋण स्वीकृति पत्र एवं निःशुल्क बीज वितरण योजना के अन्तर्गत अनूप पाण्डेय, पंकज सिंह, अवधेश कुमार, मेघ सिंह, सिराज अजीज, सुदेश कुमार, कप्तान सिंह, प्रमोद कुमार, सर्वेश कुमार, संतोष मिश्रा को तिल, बाजरा बीज मिनीकिट उपलब्ध करायी।
                 
बैठक में यह रहे मौजूद
इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त जी.एस.टी. मनोज यादव, अग्रणी जिला प्रबन्धक रामचन्द्र साहा, उद्यमी मित्र राहुल दुबे, सहायक प्रबन्धक उद्योग अजय परिहार के अलावा उद्यमी, कृषक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment