सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri मैनपुरी में जमीन के लिए भाई का खून बहाया

by morning on | 2025-07-05 16:11:34

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 71


Mainpuri मैनपुरी में जमीन के लिए भाई का खून बहाया

फोटो परिचय-अस्पताल में मौजूद घायल दोनो भाई।



- एक का सिर फूटा तो दूसरे के पैर में लगी गोली

Morning City

औंछा/मैनपुरी थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में शनिवार की सुबह खेत पर कब्जे को लेकर भाई-भाई में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की वहां फायरिंग हो गई। एक भाई के पैर में गोली लगी है। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के हमले में चोटिल हुए हैं।

थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी महेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई संतोष कुमार के बीच गांव के पास स्थित एक खेत पर कब्जे के संबंध में कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 6 बजे छोटा भाई संतोष कुमार विवादित खेत पर धान की रोपाई कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही महेंद्र सिंह अपने अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचते ही दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो लाठी-डंडों के हमले में बदल गई। इस हमले में संतोष कुमार और महेंद्र सिंह का बेटा कुलदीप घायल हो गए। इसी दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली महेंद्र सिंह के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महेंद्र सिंह के परिजनों ने संतोष कुमार पर अवैध तमंचे से गोली मारने का आरोप लगाया है।

क्या बोले थानाध्यक्ष औंछा
प्रहलादपुर में झगड़ा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो गंभीर घायल थें उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर मिली है, पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।- अनुज चौहान, थानाध्यक्ष औंछा।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment