सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

mainpuri बालिका से छेडछाड़ का आरोपी फौजी गिरफ्तार

by morning on | 2025-07-06 16:15:15

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 85


mainpuri बालिका से छेडछाड़ का आरोपी फौजी गिरफ्तार

फोटो परिचय-बालिका के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी फौजी निलेश।



- यहां से भागकर फरीदाबाद के अस्पताल में हो गया था भर्ती

Morning City

कुरावली/मैनपुरी बीते 28 जून को क्षेत्र के एक गांव में आम खिलाने के बहाने 7 वर्षीय बालिका को घर ले जाकर छेड़छाड़ करने के आरोपी फौजी फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती मिला। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई की हैं।

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात बर्षीय बालिका 28 जून को घर के बाहर खेल रही थी, तभी बालिका को निलेश यादव फौजी पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम बलरामपुर आम खिलाने के बहाने अपने घर पर ले गया था और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। घटना की रिपोर्ट बालिका के पिता ने थाना में दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपों की खोज कर रही थी।

कुरावली पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि आरोपी फौजी के बारे में जानकारी मिली कि वह फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपी फौजी को फरीदाबाद के अस्पताल से जिला अस्पताल मैनपुरी लेकर आई। जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रविवार को आरोपी फौजी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment