सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Hathras गोवर्धन मेला स्पेशल ट्रेन शुरू: स्वापो के प्रयास हुए सफल

by morning on | 2025-07-07 15:20:21

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 123


Hathras गोवर्धन मेला स्पेशल ट्रेन शुरू: स्वापो के प्रयास हुए सफल

गोवर्धन मेला स्पेशल ट्रेन शुरू: स्वापो के प्रयास हुए सफल

Morning City

हाथरससमाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) ब्रांच के प्रयासों से गुरु पूर्णिमा व गोवर्धन मेला के लिए विशेष रेल सेवा शुरू हो गई है। स्वापो द्वारा 25 जून को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर डीसीआई अमित कुमार को डीआरएम इज्जतनगर के नाम ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गई थी। रेलवे प्रशासन ने मांग स्वीकार करते हुए विशेष रेल सेवा को स्वीकृति दे दी है।

स्पेशल ट्रेन का समय (5 जुलाई से 12 जुलाई तक)

  • गाड़ी संख्या 05314: मथुरा जंक्शन से 14:15 बजे प्रस्थान, हाथरस सिटी आगमन 15:05 बजे

  • गाड़ी संख्या 05313: हाथरस सिटी से 17:52 बजे प्रस्थान, मथुरा जंक्शन आगमन 19:35 बजे

  • गाड़ी संख्या 05316: हाथरस सिटी से 01:48 (रात्रि) प्रस्थान, मथुरा जंक्शन आगमन 03:15 बजे

  • गाड़ी संख्या 05315: मथुरा जंक्शन से 04:50 बजे प्रस्थान, हाथरस सिटी आगमन 05:53 बजे

इन विशेष रेल सेवाओं से हजारों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। स्वापो अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि यह संगठन सदैव जनता की सेवा में तत्पर रहेगा।

इस उपलब्धि का श्रेय स्वापो के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से यह सफलता मिली।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment