सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य धरना प्रदर्शन

Hathras News:किला खाई में अवैध कनेक्शन के विरोध में विहिप-बजरंग दल का चक्का जाम, प्रशासन को दी चेतावनी

by morning on | 2025-07-09 15:21:56

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 78


Hathras News:किला खाई में अवैध कनेक्शन के विरोध में विहिप-बजरंग दल का चक्का जाम, प्रशासन को दी चेतावनी

 फोटो -विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्त्ता विरोध करते हुए 


किला खाई में अवैध कनेक्शन के विरोध में विहिप-बजरंग दल का चक्का जाम, प्रशासन को दी चेतावनी

Morning City

हाथरस |दाऊजी महाराज मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक किला खाई, जो पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है और जहां उच्च न्यायालय ने अवैध निर्माणों को हटाने के निर्देश दिए हैं, वहां बिजली विभाग द्वारा कथित रूप से अवैध निर्माणों को बिजली कनेक्शन देने के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मंगलवार को नयागंज चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।विहिप व बजरंग दल पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग बिना आवश्यक दस्तावेजों की जांच किए, आंख मूंदकर कनेक्शन दे रहा है। जबकि सामान्य स्थिति में मकान मालिक, किरायेदारी और अन्य वैध कागजातों की पूरी पड़ताल की जाती है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि यह कार्य तत्काल नहीं रोका गया तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।जाम की सूचना पर कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने आश्वस्त किया कि बिजली विभाग को तत्काल कार्य रोकने का निर्देश दिया गया है और उच्चाधिकारियों को इस विषय में अवगत करा दिया गया है। इस आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर जाम खोल दिया।प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, कैलाश कूलवाला, बजरंग दल के विभाग सह संयोजक हर्षित गोड़ संजय गर्ग,  राहुल सिंह,  अनमोल अग्निहोत्री,  दीपक अग्रवाल,  सुरेश अग्रवाल,  विजय गुप्ता,  किशन भारती, लक्ष्मण, तरुण, कृष्णा, गौ रक्षा प्रमुख नवीन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment