सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Mainpuri News:बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल

by morning on | 2025-07-09 16:03:04

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 116


Mainpuri News:बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल

फोटो परिचय-दीवानी के जलभराव से गुजरते बाइक सवार।



- दीवानी के वकीलों ने की जल निकारी के समाधान की मांग

Morning City

मैनपुरी। बुधवार की अलसुबह हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब तीन घंटे की तेज बारिश से दीवानी न्यायालय के मुख्य रास्ता सहित अधिवक्ताओं के बस्ते वाला एरिया जलमग्न हो गया। जलभराव से कई जगह सड़क धंस गई है। पैरवी के लिए आए वादकारियों की बाइकें धंसी सड़क में फंस गईं। इन्हें निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वकीलों को अपनी बस्तों से कोर्ट तक जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


ज्ञात हो कि दीवानी न्यायालय परिसर में जलभराव होने की समस्या को देखते हुए पिछली साल ही अधिवक्ता देवेंद्र कटारिया ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी, तब नगर पालिका ने 24 जुलाई 2024 को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया था। इतना समय बीतने के बाद भी दीवानी पर जलभराव की समस्या का नगर पालिका द्वारा अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी वही समस्या बनी हुई है। दीवानी पर भारी मात्रा में जलभराव होने से वादकारी और अधिवक्ता बहुत ज्यादा परेशान हो रहे है। दीवानी के अधिवक्ताओं ने जलभराव की समस्या के तुरंत समाधान की मांग की है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment