सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य मुद्दा

Mainpuri News:बुजुर्ग ने जिंदा रहते ही घर में बनाई खुद की कब्र

by morning on | 2025-07-09 16:21:43 Last Updated by morning on2025-07-19 18:38:56

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 144


Mainpuri News:बुजुर्ग ने जिंदा रहते ही घर में बनाई खुद की कब्र

फोटो परिचय- सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह जांच करते हुए।



- परिजनों पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का बुजुर्ग पर आरोप

Morning City

मैनपुरीबुधवार को कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव गदनापुर में एक धर्म परिवर्तन के आरोप से जुड़ा मामला सामने आया। गांव के ही एक बुजुर्ग निवाजीलाल पर आरोप है कि उन्होंने करीब 8 वर्ष पहले इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। अब अपने ही परिजनों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पत्नी को घर में दफनाकर मजार बना दी। अब खुद की कब्र भी उसी के पास तैयार करवा ली।

धर्म परिवर्तन मामले की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। घर की तलाशी में मुस्लिम धर्म से जुड़ी सामग्री, जैसे नमाज पढ़ने की चटाई, टोपी और मजार पर चढ़ाई गई इस्लामिक चादर बरामद की गई। गांव के मान सिंह प्रजापति ने बताया कि चाची की मौत के बाद चाचा निवाजीलाल ने उनके शव को घर में दफनाया। इसके बाद मजार बना दी। कुछ लोग वहां चादर चढ़ाने भी आते हैं। अब चाचा ने अपने जिंदा रहते अपनी कब्र भी उसी के पास बनवा ली है।

परिजनों का आरोप धर्म बदलो, पैसे मिलेंगे
निवाजी लाल के ही रिश्तेदार पप्पू प्रजापति ने आरोप लगाया कि उनके बेटे और बेटी ने हमें कहा कि इस्लाम धर्म अपनाओ, हम मालामाल कर देंगे। यहां तक कि गांव की मस्जिद में पूरा परिवार नमाज पढ़ने जाता है।

मुस्लिम भेष में फोटो भी मिली
गांव गदनापुर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि घर से मुस्लिम पोशाक में निवाजीलाल की फोटो भी मिली है। इसी आधार पर उन्होंने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

सीओ कुरावली ने पहुंचकर जुटाई जानकारी
मामले की जानकारी मिलने के बाद सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह जिनपर अभी करहल सीओ सर्किल का अतिरिक्त प्रभार है वह गांव पहुंचे, उन्होने निवाजीलाल सहित परिजनों के लोगो से वार्ता करके जानकारी जुटाई, साथ ही हिंदू संगठनों के लोगो से वार्ता करके जानकारी जुटाई, सीओ गांव की स्थिती पर निगाह बनाएं हुए है।

मैं कबीरपंथी हूं, नहीं किया धर्म परिवर्तन
इन सभी आरोपो के बीच निवाजीलाल ने कहा कि उन्होने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया। मैं कबीरपंथी हूं। कबीर पंथ में शव को दफनाने की परंपरा है। मैंने अपनी पत्नी की समाधि बनाई है। अपनी भी तैयार करवाई है, ताकि मरने के बाद वहीं दफनाया जा सकूं। घर के अंदर से जो वस्तुएं मिली हैं, वो कबीर पंथ की भी हो सकती हैं। निवाजीलाल ने आरोप लगाया कि परिवार के ही कुछ लोग, जिनसे जमीन का विवाद चल रहा है। वहीं लोग झूठे आरोप लगाकर मुझे फंसा रहे हैं। मैं मैनपुरी में रहता हूं। गांव में कभी-कभार आता हूं।

क्या बोले सीओ करहल
मौके पर पहुंचे करहल के प्रभारी सीओ सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन को लेकर शिकायत मिली थी। हमने घर की जांच की। मुस्लिम धर्म से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है। मौलवी से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment