सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य उपलब्धि

Mainpuri News:नेपाल में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी बेटी का स्वागत

by morning on | 2025-07-10 16:57:27

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 94


Mainpuri News:नेपाल में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी बेटी का स्वागत

फोटो परिचय- स्वागत समारोह में अनिका गुप्ता व उनके नाना पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता व अन्य।



- कुरावली की बेटी की बेटी ने जीते इंटरनेशनल चैपिंयनशिप में दो स्वर्ण पदक

Morning City

मैनपुरी/कुरावली नगर के जीटी रोड किनारे निवास करने वाले दिवंगत डॉ. ब्रह्मानंद गुप्ता और पूर्व चेयरमैन मुन्नीदेवी गुप्ता की नातिन स्वाति गुप्ता की बेटी 11 साल की स्केटर अनिका गुप्ता ने भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए नेपाल में आयोजित की गई इंडिया-नेपाल रोलर स्केटिंग इंटरनेशनल चैपिंयनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते है। उनके कुरावली नगर आगमन पर उनका दिवंगत डॉ. ब्रह्मानंद गुप्ता के जीटी रोड स्थित आवास पर ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया गया।


ज्ञात हो कि नगर में जीटी रोड किनारे निवास करने वाले दिवंगत डॉ. ब्रह्मानंद गुप्ता और पूर्व चेयरमैन मुन्नीदेवी गुप्ता की नातिन स्वाति गुप्ता पुत्री पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता पप्पू भामाशाह, हाल में कावेरीकुंज आगरा में निवास करती है। उनकी 11 साल की बेटी स्केटर अनिका गुप्ता ने गत माह नेपाल में आयोजित की गई, इंडिया-नेपाल रोलर स्केटिंग इंटरनेशनल चैपिंयनशिप में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया, इस चैपिंयनशिप में उन्होने भारत की तरफ से दो स्वर्ण पदक हासिल किए है। उनकी सफलता पर नगर के लोग उन्हे बधाई दे रहे है।

भारत देश के साथ कुरावली का नाम रोशन किया
11 साल की बेटी स्केटर अनिका गुप्ता ने नेपाल देश में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत देश के साथ ही कुरावली नगर का भी नाम रोशन किया है। उनकी मां स्वाति गुप्ता कुरावली की है। अनिका गुप्ता के नाना पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता पप्पू भामाशाह है।

अनिका गुप्ता ने अपने सपने को सच सावित किया
11 साल की कुरावली की बेटी स्वाति गुप्ता की बेटी स्केटर अनिका गुप्ता का सपना स्वर्ण पदक जीतने का था, जिसके लिए वह दिन रात प्रैक्ट्सि करती रहती थी, वह चैपिंयनशिप में भाग लेने से पहले रोज करीब चार घंटे प्रैक्ट्सि करती थीं, इसी प्रैक्ट्सि की दम पर अनिका ने अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत देश का परचम लहराया है।
अनिका गुप्ता के स्वागत समारोह में यह रहे मौजूद
कुरावली नगर आगमन पर अनिका गुप्ता का उनके नाना पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता पप्पू भामाशाह, डॉ. प्रदीप गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, गगन गुप्ता, संजय जैन, प्रवीण जैन, मनोज वर्मा, संतोष राठौर, सुरेंद्र राठौर, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. प्रवीण गुप्ता, केशव गुप्ता, यश गुप्ता, अशोक कश्यप, प्रेमचंद शाक्य, सचिन गुप्ता आदि ने ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment