सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Firozabad News:संतान पाने की आस में गई थी तांत्रिक के पास, लड्डू खिला कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by morning on | 2025-07-13 15:08:39

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 228


Firozabad News:संतान पाने की आस में गई थी तांत्रिक के पास, लड्डू खिला कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


संतान पाने की आस में गई थी तांत्रिक के पास, लड्डू खिला कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Morning City

फिरोजाबाद संतान सुख की चाह में एक महिला को तांत्रिक के पास जाना महंगा पड़ गया। झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के नाम पर तांत्रिक ने पहले उसे लड्डू खिलाया और फिर नशे की हालत में मंदिर के पीछे खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के मुनिया खेड़ा गांव का है। पीड़िता मूल रूप से हाथरस की रहने वाली है और उसकी उम्र 22 वर्ष है। शादी के बाद कई वर्षों से संतान न होने के चलते वह मानसिक रूप से परेशान थी। रिश्तेदारों और परिचितों की सलाह पर वह नारखी क्षेत्र के एक भगत चंद्रपाल के पास झाड़-फूंक कराने के लिए पहुंची थी। महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने उसे भरोसे में लेकर संतान प्राप्ति का विशेष उपाय बताकर एक लड्डू खिलाया। लड्डू खाते ही उसे चक्कर आने लगे। इसी हालत में तांत्रिक उसे मंदिर के पीछे खेत की ओर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता किसी तरह वापस अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद उन्होंने नारखी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भगत चंद्रपाल को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग तांत्रिक के इस घिनौने चेहरे को जानकर हैरान हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास के झांसे में न आएं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए सही और वैधानिक रास्ता अपनाएं।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment