सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शिक्षा समाचार

Mainpuri News:सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा को सुदिती ग्लोबल एकेडमी नामित

by morning on | 2025-07-13 16:27:36

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 168


Mainpuri News:सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा को सुदिती ग्लोबल एकेडमी नामित

फोटो परिचय- प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन।


- चार जनपदो के 35 स्कूलों के 1576 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

Morning City

मैनपुरी शहर के देवी बाईपास रोड स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी को सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया गया है। 15 जुलाई से आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कक्षा 12वीं के कुल 864 तथा कक्षा 10वीं के 712 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, जो जिले के विभिन्न 35 से अधिक विद्यालयों से पंजीकृत हैं।

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यालयों में बालाजी ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी से सर्वाधिक 188 छात्र, जे.एस. मेमो पब्लिक स्कूल गंगा नगर मैनपुरी से 118 और डॉ. किरन सौजिया सी. सै. एजुकेशनल एकेडमी अशोक नगर मैनपुरी से 136 छात्र, रजनीश कॉन्वेंट स्कूल भोजपुरा मैनपुरी से 84, सेंट मेरीज स्कूल आश्रम रोड मैनपुरी से 78, एसबीआरएल वैश रेजिडेंशियल एडु. पब्लिक एकेडमी मैनपुरी से 75, एसएसडी एजुकेशनल एकेडमी करहल रोड घिरोर मैनपुरी से 73, शिक्षा सागर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल करहल मैनपुरी से 94, आर.एस. एजुकेशनल एकेडमी भोगांव मैनपुरी से 95 छात्र, के.पी. चिल्ड्रेन एकेडमी बेवर भोगांव मैनपुरी से 88, सेंट जी.डी. इंटरनेशनल स्कूल करहल मैनपुरी से 77, रासी ग्लोबल स्कूल सिंदिया तिराहा मैनपुरी से 58, ब्लूमिंग बड्स एजुकेयर एकेडमी हलपुरा मैनपुरी से 57, पैराडाइज पब्लिक स्कूल मंचना मैनपुरी से 56, अमन इंटरनेशनल स्कूल भवट रोड मैनपुरी से 54, सेठ चन्नूराम बजाज मेमोरियल पब्लिक स्कूल मैनपुरी से 60, लॉर्ड कृष्णा एडु. जूनियर हाई स्कूल आगरा रोड मैनपुरी से 64, ऑक्सफोर्ड जूनियर हाई स्कूल बेवर मैनपुरी से 29, बाबा इंटरनेशनल स्कूल कानरोन घिरोर मैनपुरी से 36, ब्लूमिंग बड्स सियन एकेडमी मैनपुरी से 36, आस्था एलीट पब्लिक स्कूल कुरावली मैनपुरी से 41, आर.सी.एल. वर्ल्ड स्कूल बहादुरपुर मैनपुरी से 46, रिदिमा वर्ल्ड स्कूल देवी रोड बाईपास मैनपुरी से 27, किड्स वर्ल्ड एकेडमी भरथरा ज्योति मैनपुरी से 15, दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल किसनी मैनपुरी से 15, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल मैनपुरी से 21, आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी भोगांव रोड मैनपुरी से 21, बी.एन.एल. जूनियर हाई स्कूल माधौ रोड मैनपुरी से 14, आरएस ग्लोबल एकेडमी जीरौली बिछवां मैनपुरी से 10, मदर्स ग्लोबल एकेडमी भोगांव मैनपुरी से 10, जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव मैनपुरी से 5, के.एल. इंटरनेशनल एकेडमी भोगांव मैनपुरी से 16, जगत सिंह ग्लोबल एकेडमी गोपालपुर मैनपुरी से 9, एस.जे.एस.के.एस.एस. जू. हाई स्कूल मैनपुरी से 5, सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल करहल मैनपुरी से 2, और राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भोगांव मैनपुरी से 10 छात्र पूरक परीक्षा में बैठेंगे। कुल पंजीकृत छात्रों में 99 व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी सम्मिलित हैं।

परीक्षा केन्द्र पर अनुचित साधनों का प्रवेश वर्जित
परीक्षा केन्द्र पर किसी भी तरह के अनुचित साधनों का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली ने इस बार कुछ अनुचित साधन के प्रयोग जैसे किसी और से परीक्षा लिखवाना, परीक्षा सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करना, गलत जानकारी देकर परीक्षा की शुचिता को को प्रभावित करना, आदि के लिये कठोर दंड निर्धारित कये हैं। ऐसा करने वाले छात्र्रों की परीक्षा रद्द कर दी जायेगी एवं अगले तीन सालों तक बोर्ड परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पायेंगे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment