सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य संघ

Hathras News: पहली बार आएंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री कपिल त्यागी

by morning on | 2025-07-16 15:26:58

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 103


Hathras News: पहली बार आएंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के राष्ट्रीय महामंत्री कपिल त्यागी

फोटो -कपिल त्यागी



तिब्बत की आजादी और कैलाश मुक्ति पर करेंगे चर्चा

Morning City

हाथरस भारत तिब्बत सहयोग मंच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री  कपिल त्यागी का  पहली बार 17 जुलाई  को हाथरस नगर में आगमन हो रहा है। उनका प्रवास प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कैंप कार्यालय, होटल श्री बालाजी कॉम्प्लेक्स, सर्कुलर रोड पर निर्धारित किया गया है।इस अवसर पर वे संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी योजनाओं और सामाजिक कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही तिब्बत की स्वतंत्रता एवं कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का भारत पर प्रभाव विषय पर भी उनका संबोधन होगा।ब्रज प्रांत अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम एवं महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुंचकर राष्ट्रीय हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विचार-विमर्श में भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारत-तिब्बत सहयोग मंच के सदस्य उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment