सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Pinahat News:एसडीएम बाह ने पिनाहट घाट चंबल नदी पर बढ़ रहे जलस्तर का लिया जायजा

by morning on | 2025-07-16 16:13:16

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 78


Pinahat News:एसडीएम बाह ने पिनाहट घाट चंबल नदी पर बढ़ रहे जलस्तर का लिया जायजा

 
चंबल में तेज उफान के चलते दूसरे दिन भी स्टीमर संचालन बंद

Morning City

 पिनाहट कोटा बैराज से चंबल नदी में 2लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी में तेज उफान आ गया। चंबल नदी में तेज उफान के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने पिनाहट घाट चंबल नदी पर स्टीमर का संचालन बंद कर दिया है। जिससे कावड़ व यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यात्रियों को स्टीमर संचालन बंद होने के चलते कावड़ यात्रियों को 120 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर उदी मोड और धौलपुर होकर मध्य प्रदेश के अम्बाह, मुरैना,पोरसा,ग्वालियर भिंड पहुंचना पड़ रहा है।

 जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उप जिलाधिकारी बाह हेमंत कुमार बिंद नायब तहसीलदार दयानंद पौरुष, कानूनगो दिनेश कुमार, लेखपाल सुनील कुमार व प्रभारी निरीक्षक थाना पिनाहट मनोज कुमार के साथ पिनाहट घाट चंबल नदी पर पहुंचे। पिनाहट घाट चंबल नदी नदी पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बाह ने चंबल नदी किनारे बने पंप हाउस  से चंबल नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर का जायजा लिया।अपने अधीनस्थो व चंबल डाल नहर के अधिकारियों से साथ बढ़ रहे जलस्तर को लेकर वार्ता की। उप जिलाधिकारी बाह ने चंबल नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए तहसील बाह में चंबल नदी के तत्त्वर्टी गांव में आठ बाढ चौकिया बना दी हैं।जिन पर कानूनगो व लेखपालों की तैनाती कर दी गई है। लेखपाल व कानूनगो को चंबल नदी के बढ़ रहे जलस्तर पर निगाह बनाए हुए हैं।और पल-पल की अपडेट तहसील मुख्यालय पर संबंधित अधिकारियों को दे रहे है।वहीं गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को चंबल नदी किनारे ना जाने की हिदायत दी गई है।

122 मीटर पर पहुंची चंबल नदी, दूसरे दिन भी स्टीमर संचालन रहा बंद

कोटा बैराज से पानी छोड़ने जाने के बाद चंबल नदी अपने तेज उफान के साथ बह रही है। चंबल नदी में आए तेज उफान के चलते चंबल नदी का जलस्तर 122 मीटर पर बड़ा है। वही चेतावनी निशान 127 मीटर पर है। और खतरे का निशान 130 मीटर पर है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment