सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य सामाजिक

Agra News:पिनाहट चंबल घाट पर तीन दिन बाद स्टीमर का संचालन शुरू, यात्रियों ने ली राहत की सांस

by morning on | 2025-07-18 16:55:27

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 91


Agra News:पिनाहट चंबल घाट पर तीन दिन बाद स्टीमर का संचालन शुरू, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Morning City

पिनाहट राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के चलते चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पिनाहट चंबल घाट पर संचालित स्टीमर सेवा बीते तीन दिनों से बंद थी। लगातार तेज बहाव और जलस्तर के 120 मीटर पार जाने के कारण प्रशासन ने एहतियातन स्टीमर संचालन रोक दिया था।

हालांकि, अब चंबल नदी का जलस्तर घटकर 118 मीटर पर आ गया है, जिससे हालात सामान्य हो गए हैं। शुक्रवार सुबह से स्टीमर का संचालन पुनः शुरू कर दिया गया है। स्टीमर सेवा शुरू होते ही घाट पर यात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई और मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती ग्रामीणों के बीच उत्साह देखने को मिला।

तीन दिनों तक स्टीमर बंद रहने से कांवड़ यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जलस्तर में कमी आने पर प्रशासन की अनुमति से ठेकेदार द्वारा पुनः संचालन शुरू किया गया है। इससे न केवल आवागमन में सुविधा हुई है बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी राहत मिली है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment