सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Mainpuri News:खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसने से किशोर की मौत

by morning on | 2025-07-22 17:24:31

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 111


Mainpuri News:खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसने से किशोर की मौत

फ़ोटो परिचय-मृतक पीयूष का फाइल फोटो।


- रोटावेटर से पैर फिसलने से हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

Morning City


किशनी/मैनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा महोली में ट्रैक्टर से धान रोपाई के लिए खेत जोतते समय एक किशोर पैर फिसलने से रोटावेटर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। किशोर की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मंगलवार को गांव कछपुरा से बाहर समर के पास पूर्व प्रधान सुशील शाक्य के व उनके भाई का खेत है। धान की रोपाई खेत मे होनी थी। खेत मे धान रोपाई के लिए बड़े भाई आयुष के साथ पौध खेत मे डालने के लिए मृतक पीयूष उर्फ छोटे 13 वर्ष पुत्र राजवीर शाक्य भी गया था। खेत जोतते समय समय करीब 3 बजे पीयूष रोटावेटर पर पीछे से चढ़ गया। खेत मे गीले पैर होने के कारण पैर फिसल गया और पीयूष रोटावेटर के नीचे आ गया। जब तक ट्रैक्टर रोका जाता तब तक पीयूष की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में जिसे जानकारी मिली वह देखने के लिए खेतों की तरफ दौड़ पड़ा। पिता व मां व का रोरोकर बुराहाल था। मृतक कक्षा आठ का छात्र है व दो भाइयों में आयुष बड़ा बेटा व मृतक पीयूष छोटा बेटा है। पिता पलवल में नौकरी कर रहे थे। सूचना पर वह भी आ रहे है।



खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment