सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Agra News:आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, सास-बहू और मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

by morning on | 2025-07-25 17:00:36

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 306


Agra News:आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, सास-बहू और मासूम की मौत, दो गंभीर घायल



आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, सास-बहू और मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

Morning City

आगरा। शुक्रवार सुबह आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के सतौली कट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में सास, बहू और एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट इलाके की रहने वाली मुमताज अपने बेटे की पत्नी रुखसार और पोते-पोतियों के साथ राजस्थान के गंगापुर जा रही थीं। इसके लिए उन्होंने फिरोजाबाद से आगरा कैंट तक का सफर तय करने के लिए एक प्राइवेट ऑटो किराए पर लिया था। लेकिन जैसे ही ऑटो सतौली कट के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई।

हादसे में मुमताज, उसकी बहू रुखसार और रुखसार का छोटा बेटा बिलाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य बच्चा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही एत्मादपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सतौली कट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। यह स्थान आगरा और फिरोजाबाद की सीमा पर पड़ता है। यहां एक बैरियर जरूर लगा है, लेकिन उस समय कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। लोगों ने आरोप लगाया कि समय रहते निगरानी होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment