सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Hathras News:हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यशाला आयोजित

by morning on | 2025-08-06 15:18:44

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 110


Hathras News:हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यशाला आयोजित

फोटो -मंचासीन भाजपाई 

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यशाला आयोजित

Morning City

 हाथरसभाजपा जिला कार्यालय गौशाला रोड  पर जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डी पी भारती ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा व देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता व अखंडता के प्रति संकल्प लिया जाता है। मोदी के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन सिन्दूर राष्ट्र के आत्मविश्वास का प्रतीक है। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। सिकंदराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जाग्रत करना है। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का उल्लेख करते हुए हर वर्ग से अभियान में भागीदारी की अपील की। कार्यशाला में महेंद्र सिंह आचार्य, रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राणा, प्रीति चौधरी, अनुराग अग्निहोत्री, डॉली माहौर, जयपाल सिंह चौहान, सुनील गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, रामकुमार माहेश्वरी, अविनाश तिवारी, पंकज गुप्ता, भूपेंद्र कौशिक, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, विष्णु बघेल, कुशल पाल सिंह, दंबेश कुमार चक, सतेंद्र सिंह, तपन जौहर, एशियाड कुलश्रेष्ठ, सूरज शाह, अंकुश गौड़, अरुण चौधरी, मूलचंद वार्ष्णेय, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, अंशुल शर्मा, आकाश सिंह, योगेश कुमार, मुकुल गुप्ता, गजेंद्र सिंह, सचिन दीक्षित, जितेंद्र राजपूत, सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह गहलोत, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, देवेंद राघव, राधारमण अग्रवाल, रितु गौतम, ललिता सेंगर, प्रवीण कुमार, महेश वर्मा, चरण सिंह सागर, अशोक कुमार, मनोज वर्मा, दिनेश शर्मा, गिरीश सेंगर, संदीप शाह, नीरेश सिंह, जितेंद्र सिंह राजपूत, तरुण शर्मा, रमन माहौर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment