सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra News:उटसाना मे‌ वन‌ विभाग ने पकड़ा दस फीट का मगरमच्छ

by morning on | 2025-08-08 17:18:27

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 116


Agra News:उटसाना मे‌ वन‌ विभाग ने पकड़ा दस फीट का मगरमच्छ

उटसाना मे‌ वन‌ विभाग ने पकड़ा दस फीट का मगरमच्छ तालाब से निकलकर खेतों में
Morning City
पिनाहटतालाब में कई वर्षों से रह रहा मगरमच्छ बाहर निकलकर खेतों में आ गये। जिसे वन विभाग ने सुरक्षित चंबल में छोड़ दिया है। थाना पिनाहट के गांव उटसाना के तालाब में मगरमच्छ होने की शिकायत ग्रामीणों करीब एक बर्ष से कर रहै थे। कई बार‌ वन विभाग की टीम इस तालाब पर गयी। किन्तु मगरमच्छ हाथ नहीं आया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जब ग्रामीणों अपने खेतों की ओर जा रहे थे। तभी खेतों में पेड़ों की हिलने की आहट पर ग्रामीणों ने सावधानी से पास जाकर देखने पर मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग को दी।‌ तत्काल वन विभाग की टीम मौके पहुंची। और करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दस फीट लंबाई के मगरमच्छ को पकड़कर चंबल‌ नदी में छोड़ दिया है। जिससे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मगरमच्छ कई वर्षों से इस तालाब में रह रहा था।‌रात के समय बाहर भी निकल आता था। जिससे पशुओं और बच्चों को खतरा था। जिस कारण हमेशा सावधानी से रहना पड़ रहा था। इसके पकड़े जाने से एक बड़ा खतरा टल गया है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment