सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Mainpuri News:अनियंत्रित होकर बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल

by morning on | 2025-08-10 16:20:13

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 190


Mainpuri News:अनियंत्रित होकर बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल

फोटो परिचय-घायलों का हाल चाल लेते हुए डीएम व एसपी।


- सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, कुछ की हालत नाजुक

Morning City

मैनपुरी लखनऊ से सवारियां लेकर राजस्थान जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस शनिवार की देर रात घिरोर रोड पर दन्नाहर गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के समय बस में 70 सवारियां बैठी थी। वहीं डीएम, एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से हादसे की जानकारी है।

शनिवार को लखनऊ से कन्नौज डिपो की रोडवेज बस 70 सवारियां लेकर राजस्थान के अजमेर जा रही थी। जब बस रात 12 बजे के करीब मैनपुरी- घिरोर रोड पर गांव दन्नाहार के निकट पहुंची। तभी रफ्तार तेज होने के कारण मोड़ पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख- पुकार मच गई। जानकारी पाकर दन्नाहार थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस से ग्रामीणों की मदद से बस में दबी सवारियों को बाहर निकाला और 30 से अधिक घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।

घायलों का हाल जनाने पहुंचे डीएम और एसपी
सूचना मिलते ही डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, एएसपी नगर अरुण कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार, कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों से हादसे के बारे में जानकारी ली। डीएम ने सीएमएस को सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामूली घायलों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। वहीं सपा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भी अस्पताल पहुंच हादसे की जानकारी ली है।

बस के पलटने में यह हुए घायल
रोडवेज बस पलटने से हुए हादसे में 30 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। जिनमें आदित्य मिश्रा, उनकी पत्नी सुमन, पुत्री 18 वर्षीय शुभी, 10 वर्षीय रिया निवासी इटारा लखीमपुर खीरी, ये सभी वृंदावन जा रहे थे। इसके अलावा शिवानी निवासी शहवाजपुर एटा, अंजली कश्यप विभती नगर हरदोई, शकीला निवासी गांव अगोश कन्नौज, श्याम गुप्ता निवासी आरती नगर जयपुर, लक्ष्मी तिर्वा कन्नौज, कशिश और समर निवासी मड की चौकी बरेली, सपना, सुनीता निवासी बेलामऊ कन्नौज, प्रेमवती, चंद्र किशोर निवाई कन्नौज, सिमरन, श्यामवीर कन्नौज, आशीष तिर्वा कन्नौज, कांस्टेबल सालिव तैनाती पुलिस लाइन मैनपुरी निवासी किरावली आगरा और राजेंद्र निवासी महोली सीतापुर आदि। जिनमें अंजली को रेफर कर दिया गया है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment