सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri News:हर घर तिरंगा के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

by morning on | 2025-08-11 16:51:31

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 107


Mainpuri News:हर घर तिरंगा के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

फोटो परिचय-तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा तथा हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।



- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Morning City

कुरावली/मैनपुरीसोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में भारतीय जनता पार्टी और हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वार तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ो की संख्या में नगर व क्षेत्र लोग मौजूद रहे।

सोमवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी और हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर जीटी रोड स्थित मंदिर महाराज जी बाबा से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, फिरोजाबाद के डीसीबी चेयरमैन अतुल प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी कार्यकर्ताओ के साथ हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा सदर बाजार, बाईपास पहुंची जहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक गणेश चंद्र काछी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा जीटी रोड होकर घिरोर तिराहा पर पहुंची जहां पूर्व मंत्री मलिखान सिंह राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया  गया।

तिरंगा यात्रा में यह रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा के दौरान अजय पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन अभिलाख सिंह राठौर, नगर पंचायत चेयरमैन धर्मेंद्र वर्मा धम्मा, आलोक गुप्ता, हरिओम राजपूत, अजय सिंह कुशवाह, कुलदीप राठौर, बृजेश जादौन, अजय वैद्य, पिंटू गुप्ता, मोहित गुप्ता, राजेश प्रताप सिंह राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment