सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Agra News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी 15 यात्री घायल

by morning on | 2025-08-12 16:36:55

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 93


Agra News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी 15 यात्री घायल


15 यात्री घायल, चालक पर नशे में होने का आरोप बस में 60 से 70 यात्री थे सावर

सभी घायलों को इलाज के लिए एसएन हॉस्पिटल आगरा कराया भर्ती

Morning City

फतेहाबादसोमवार रात लगभग 12:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। माइलस्टोन नंबर-2 के पास एक डबल डेकर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बस में सवार 60 से 70 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बमरौली कटारा हरीश शर्मा और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को एस एन हॉस्पिटल आगरा इलाज के लिए भेजा गया। बस रसूलाबाद (कानपुर देहात) से दिल्ली जा रही थी। 

सवारियों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था। उन्होंने बस रोकने के लिए कई बार कहा, लेकिन चालक नहीं माना और हाईस्पीड में बस दौड़ाता रहा, जिसके चलते यह हादसा हो गया। पुलिस ने बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment