सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य पर्व

Hathras News:बृज की देहरी पर श्रद्धा व उल्लास के साथ मना रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

by morning on | 2025-08-16 15:21:51 Last Updated by morning on2025-08-23 20:24:39

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 39


Hathras News:बृज की देहरी पर श्रद्धा व उल्लास के साथ मना रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

फोटो -जन्मोत्सव मनाती मात्रशक्ति

Morning City
 
हाथरसबृज की द्वार देहरी पर जन्माष्टमी पर्व पूरे जोश, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। घर-घर कन्हाई के जन्म की धूम रही तो मंदिरों में फूल बंगले और हिंडोले सजे। मध्य रात्रि होते ही घनघोर जयकारों के बीच मंदिरों में शंखनाद और घंटियों की गूँज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”के नारों से नगर के कोने-कोने में उल्लास का संचार हुआ। भक्तों ने ललित ललना गोपाल के जन्म का स्वागत पुष्पवर्षा और आरती से किया। देर रात तक दुकानें गुलजार रहीं। कमला बाजार, गुड़हाई बाजार, बेनीगंज, छोटे सासनी गेट और बागला मार्ग पर रौनक देखते ही बनती थी। महिलाओं ने ठाकुरजी के लिए घर-घर व्यंजन बनाए।मंदिरों में सुबह से ही साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां होती रहीं। मिट्टी के खिलौनों, पोशाक, मुकुट, माला और शृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम को मंदिरों में फूल बंगले, नौका विहार, विशेष आरती और भोग प्रसाद की व्यवस्थाएं की गईं। दर्शकों की सुविधा के लिए बेरिकेडिंग, सीसीटीवी और सुरक्षा प्रबंध भी किए गए।

शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन
रूई की मंडी स्थित ठाकुर कन्हैया लाल महाराज मंदिर, गुड़हाई बाजार दाऊजी महाराज मंदिर, घंटाघर श्रीगोविंद भगवान मंदिर, बड़ी कोठी कमला बाजार ठाकुर बिहारी जी मंदिर, हलवाई खाना दाऊजी मंदिर, पसरट्टा बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर, किला दाऊजी मंदिर, कमला बाजार ठाकुर केशव देव मंदिर और गांव लहरा बांकेबिहारी मंदिर,डिब्बा गली स्थित श्री वराह भगवान मंदिर  में जन्मोत्सव पर विशेष सजावट व भव्य कार्यक्रम हुए।

नंदोत्सव के लिए तैयार हुए लड्डू
मंदिरों में नंदोत्सव हेतु विशेष लड्डू तैयार कराए गए। भगवान का दूध, दही, शहद, बूरा और गंगाजल से अभिषेक किया गया। नई पोशाक पहनाकर भव्य शृंगार किए गए। शनिवार की शाम फूल बंगले और नौका विहार का दर्शन कराया गया।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment