सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य सामाजिक

Mainpuri News:झाड़ियों में आप्पतिजनक मिलने पर करा दी गई शादी

by morning on | 2025-08-19 16:52:53

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 132


Mainpuri News:झाड़ियों में आप्पतिजनक मिलने पर करा दी गई शादी

फोटो परिचय :सांकेतिक तस्वीर


- किशोरी और फिरोजाबाद के किशोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

Morning City

मैनपुरी बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शांय किशोरी और फिरोजाबाद के एक किशोर को ग्रामीणों ने झाड़ियों में पकड़ लिया। दोनों की देर रात शादी करा दी। इधर, किशोर के परिजन को सूचना मिली तो उन्होंने बेटे के अपहरण की पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हाथ पांव फुला दिए। पुलिस गांव में पहुंची। पूरा माजरा समझने के बाद किशोर-किशोरी को थाने ले गई। मंगलवार को दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बाल कल्याण समिति ने शादी को शून्य घोषित करते हुए किशोर और किशोरी को उनके परिजन के सुपुर्द किया।

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर की बरनाहल के एक गांव में बहन की ससुराल है। किशोर का वहां आना-जाना है। इसके चलते उसकी दोस्ती गांव की एक किशोरी से हो गई। सोमवार को किशोर गांव में किशोरी से मिलने आया। देर शाम को दोनों ग्रामीणों से छुपकर झाड़ियों में मुलाकात कर रहे थे। ग्रामीणों ने उनको देख लिया। दोनों से पूछताछ की। लड़की के परिजन मौके पर आए और दोनों को ग्रामीणों के साथ गांव ले गए। देर रात आंबेडकर पार्क में दोनों की शादी करा दी गई। इधर, किशोर पक्ष के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को बेटे के अपहरण की जानकारी दे दी। इस पर पुलिस गांव आई। पुलिस ने गांव में जांच की और पूरा माजरा समझ लिया।

बाल कल्याण समिति ने शादी को शून्य किया
इसके बाद किशोर, किशोरी को अपने साथ थाने ले गई। मंगलवार को किशोर और किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। यहां उनके परिजन भी मौजूद रहे। बाल कल्याण समिति ने मामला बाल विवाह का होने के कारण शादी को शून्य घोषित किया। इसके बाद किशोर और किशोरी को उनके परिजन को सौंपा।

किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी
साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में बालिग होने से पूर्व इनकी शादी न कराई जाए। अगर, ऐसा किया तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों ही नाबालिग थे। उन्हें थाने से बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment