सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Mainpuri News:आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा में दो कारोबारी की मौत

by morning on | 2025-08-21 15:46:25

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 67


Mainpuri News:आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा में दो कारोबारी की मौत

फोटो परिचय-अस्पताल में होता हुआ घायलों का इलाज।


- दो कारोबारी गंभीर रुप से घायल, सैफई में चल रहा इलाज

Morning City

मैनपुरी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में कानपुर के बड़े कारोबारी सागर कपूर (35) और वुडको पेंट कंपनी के दिल्ली के मैनेजर जितेंद्र आहूजा (45) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पेंट कंपनी के कानपुर मंडल के सेल्स मैनेजर राजेश ओझा और उनके मित्र दुर्गा प्रसाद (रेलवे कर्मी) गंभीर घायल हैं। यह सभी लोग कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। घायल सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।

हादसा सुबह 10.30 बजे करहल थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 90 के पास हुआ। कानपुर के गोविंद नगर निवासी पेंट-सीमेंट कारोबारी सागर कपूर अपनी किया कार को चला रहे थे। उनके साथ दिल्ली निवासी जितेंद्र आहूजा, कानपुर के राधा नगर निवासी राजेश ओझा और कानपुर में ही रेलवे के कर्मी गंगागंज, पनकी निवासी दुर्गा प्रसाद सवार थे। कार किसी प्रकार से अनियंत्रित हो गई, जिससे वह डिवाइडर में जा घुसी। डिवाइडर से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही कार चला रहे सागर कपूर और आगे बैठे जितेंद्र आहूजा की मौत हो गई। राजेश ओझा और दुर्गा प्रसाद की हालत गंभीर है।
 
कानपुर के प्रसिद्ध कारोबारी सुभाष कपूर के भतीजे थे सागर
सागर कपूर खुद एक बड़े व्यापारी थे, जिनका पेंट, हार्डवेयर और सीमेंट का बड़ा कारोबार था। वे कानपुर के प्रसिद्ध व्यापारी सुभाष कपूर के सगे भतीजे थे, जिनकी फर्म सुभाष कपूर एंड संस के नाम से चलती है। सागर कपूर अविवाहित थे। जो दुर्घटना में घायल दुर्गा प्रसाद सैनी उर्फ वीरू और राजेश ओझा आपस में मित्र हैं। दुर्गा प्रसाद कानपुर के गंगागंज पनकी के निवासी हैं और रेलवे में कार्यरत हैं। वह राजेश ओझा के मित्र हैं। राजेश ओझा कानपुर के राधानगर के निवासी हैं और वुडको कंपनी में कानपुर मंडल के सेल्स मैनेजर हैं। पेंट कंपनी से जुड़े लोग कंपनी की मीटिंग में जा रहे थे। दुर्गा प्रसाद अपने दोस्त राजेश ओझा के कहने पर घूमने मात्र के इरादे से दिल्ली जा रहे थे।

क्या रहा दुर्घटना का कारण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग दिल्ली के लिए कानपुर से सुबह 8 बजे करीब रवाना हुए थे। यह हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। गाड़ी सागर कपूर चला रहे थे, जो कि उन्हीं की थी। ऐसा माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई। एसपी देहात राहुल मिठास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment