सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य उपलब्धि

Mainpuri News:मर्चेन्ट नेवी परीक्षा परिणाम में रौनक मिश्रा प्रदेश में प्रथम स्थान

by morning on | 2025-08-22 16:28:01 Last Updated by morning on2025-08-23 15:39:46

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 130


Mainpuri News:मर्चेन्ट नेवी परीक्षा परिणाम में रौनक मिश्रा प्रदेश में प्रथम स्थान

फोटो परिचय-छात्रा रौनक मिश्रा का चयन होने के बाद स्वागत करते परिजन।



- भोगांव की होनहार बेटी ने किया मैनपुरी का नाम रोशन, परिजनों में खुशी की लहर

Morning City

मैनपुरी/भोगांव बेटियां आज किसी भी मामलो मे बेटो से कम नही है, नगर की एक छात्रा ने जहा विगत दिवस दीक्षांत समारोह मे दो स्वर्ण पदक हासिल किये तो वही अब नगर की ही एक होनहार छात्रा ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर प्रदेश मे मर्चेन्ट नेवी मे चयनित सूची मे प्रदेश मे पहला स्थान पाया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर परिजनो मे खुशी की लहर है।

नगर के मोहल्ला ऊपरटीला निवासी सेवानिवृत्ति शिक्षक जगजीवन मिश्रा की सुपौत्री रौनक मिश्रा पुत्री नितिन मिश्रा बहुत ही मेधावी छात्रा रही है रौनक ने हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षा मे भी सर्वाेच्च अंक प्राप्त किये थे, हाल मे ही मर्चेन्ट नेवी की परीक्षा के घोषित हुये परिणाम मे रौनक मिश्रा ने प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है, रौनक मिश्रा ने उनकी इस सफलता का श्रेय विजय मिश्रा, दादी मधु मिश्रा, पिता नितिन मिश्रा, मां कविता मिश्रा को दिया है।

फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
मर्चेन्ट नेवी मे चयनित होने पर प्रथम बार घर पहुचने पर छात्रा रौनक मिश्रा का परिजनो के अलावा सचिन मिश्रा, अजय मिश्रा, संजय मिश्रा, शिवम मिश्रा, नमन तिवारी, निखिल मिश्रा, दिव्यांश मिश्रा, सर्वेश अवस्थी, सुशीला अवस्थी, उमा अवस्थी आदि ने फूलमालाओ एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment