सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य पुरातत्व विभाग

Agra News:ताजमहल की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुईं 24 देशों की सुंदरियां, बोलीं – वाह ताज!

by morning on | 2025-08-27 14:49:53

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 119


Agra News:ताजमहल की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुईं 24 देशों की सुंदरियां, बोलीं – वाह ताज!


Morning City

आगरा विश्व की सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन इंटरनेशनल 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 31 अगस्त को जयपुर में आयोजित होगा। इससे पहले मंगलवार को 24 देशों की फाइनलिस्ट प्रतिभागी ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुंचीं। कनाडा, बोत्सवाना, कोलंबिया, क्यूबा, डोमिनिक रिपब्लिकन, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मैक्सिको, नामीबिया, नीदरलैंड, पैरागुए, पेरू, फिलीपींस, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, वेनेजुएला, वियतनाम और जिम्बाब्वे से आईं इन सुंदरियों ने जब दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल को देखा तो उनके मुंह से अनायास ही शब्द निकले– “ओह माय गॉड... वाह ताज... इट्स ब्यूटीफुल”। ताजमहल के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही फाइनलिस्ट मॉडल्स रोमांचित होकर उछल पड़ीं। किसी ने नक्काशी को निहारा, तो कोई संगमरमर पर हुई पच्चीकारी को अपने कैमरे में कैद करने लगी। मोबाइल से जमकर फोटो और वीडियो बनाए गए। मौजूद विदेशी सैलानियों ने भी इन सुंदरियों के साथ सेल्फी लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इतिहास और प्रेमकथा ने किया प्रभावित
फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने न केवल ताज की खूबसूरती का आनंद लिया बल्कि उसके इतिहास को भी गहराई से समझा। गाइड से शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी, ताजमहल की बनावट, पच्चीकारी में इस्तेमाल बेशकीमती पत्थर, यमुना के किनारे असली कब्र और धरोहर के रखरखाव की जानकारी ली। सभी ने एक स्वर में कहा कि “यह प्रेम का सबसे अद्भुत नमूना है जिसे जीवन में हर किसी को अवश्य देखना चाहिए।”

ताजमहल का जिक्र मैं अपने देश जरूर करूंगी
मीडिया से बातचीत में विदेशी मॉडल्स ने कहा– “हम दुनिया के कई देशों में घूम चुकी हैं, लेकिन ताजमहल वाकई अद्वितीय है। अपने देश लौटकर हम जरूर यहां की कला और इतिहास के बारे में लोगों को बताएंगी।”

ग्लैमआनंद ग्रुप के साथ हुए खास पल
इस दौरान ग्लैमआनंद ग्रुप के निदेशक निशांत आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद और हेड पीआर सर्वेश कश्यप भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ ताजमहल का दीदार किया और कई तस्वीरें खिंचवाईं।

निखिल आनंद ने कहा हम दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह पर हैं। मिस टीन इंटरनेशनल विश्व की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है, जिसका ग्रैंड फिनाले भारत में होना हमारे लिए गर्व की बात है। ताजमहल विश्वभर में हमारी धरोहर का प्रतीक है और हर देश में मैं गर्व से इसका जिक्र करता हूं।

सर्वेश कश्यप ने कहा आज की यह ट्रिप ऐतिहासिक है। दुनियाभर से आई सुंदरियां जब अपने देश लौटेंगी तो ताजमहल और भारतीय संस्कृति का जिक्र जरूर करेंगी। इसके लिए हम जिला प्रशासन व स्थानीय अधिकारियों का आभार प्रकट करते हैं।”

फाइनलिस्ट प्रतिभागियों की झलक
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी – बोत्सवाना : मार्गरेट नाशा | कनाडा : जीनी अलीशा वेंचुरा | कोलंबिया : वैलेरिया मोरालेस | क्यूबा : अमालिया मार्टिनेज | डोमिनिक रिपब्लिकन : एस्मेलिन तेजास | फिजी : निशिका शयाली | फ्रांस : एनेस होल्ट्जमैन | जर्मनी : लॉरीना विंसेटिना | भारत : काजियाह लिज मेजो | जापान : किक्यो स्वादा | मैक्सिको : ग्रेसिया नोवेलो | नामीबिया : एलेन एंगलब्रेक्ट | नीदरलैंड : लियोरा स्मिट | पैरागुए : फ्लोरेंसिया गोंजालेज | पेरू : आलमेंद्रा लिमास | फिलीपींस : अन्ना मार्गरेट मर्काडो | प्यूर्टो रिको : सबरीना मारिया फेलिसियानो | रोमानिया : मारी घिसे | स्पेन : लोरेना रूइज | श्रीलंका : थानुशी अमाया | अमेरिका : अलेनिस क्यूवास | वेनेजुएला : तातियाना जाम्ब्रानो | वियतनाम : न्युंगा थामाई | जिम्बाब्वे : जूली तुंगामिराई। ताजमहल की खूबसूरती में खोई इन सुंदरियों का यह आगरा दौरा न सिर्फ यादगार रहा, बल्कि दुनिया तक ताज की शान और भारतीय संस्कृति का संदेश भी पहुंचाएगा।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment