सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Mainpuri News:एक्सप्रेस-वे हादसा में आगरा मजिस्ट्रेट की मौत

by morning on | 2025-08-29 16:34:55

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 213


Mainpuri News:एक्सप्रेस-वे हादसा में आगरा मजिस्ट्रेट की मौत

फोटो परिचय-घायलों को ले जाते हुए लोग।


- चालक गंभीर रुप से घायल, हालत नाजुक, नियंत्रण खो बैठा था चालक

Morning City

मैनपुरी शुक्रवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करहल क्षेत्र में माइल स्टोन 77/200 के निकट हुए सड़क हादसे में आगरा में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज सैफई भिजवाया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।

आगरा में अपर नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राजेश कुमार शुक्रवार सुबह लखनऊ से आगरा लौट रहे थे। सुबह 8.30 बजे उनकी क्रेटा कार को चालक पंकज शर्मा चला रहे थें। कार जब करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 77/200 के निकट पहुंची। तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में अपर नगर मजिस्ट्रेट और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर करहल प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी यूपीडा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज सैफई भिजवाया। वहां जांच के बाद डाक्टरों ने अपर नगर मजिस्ट्रेट को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि बर्ष 2018 वैच के पीसीएस अधिकारी राजेश कुमार मूल रूप से देवरिया के रहने वाले थे।

फतेहाबाद में एसडीएम पद पर रह चुके तैनात
लखनऊ में उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ रह रही हैं। आगरा में अपर नगर मजिस्ट्रेट से पहले वह आगरा के फतेहाबाद में एसडीएम के पद भी तैनात रह चुके थे।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
वहीं घटना के संबंध में करहल प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों और परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment