सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:नहीं थम रहा मैनपुरी के गांवों में चोर चोर का शोर

by morning on | 2025-08-31 16:49:41

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 80


Mainpuri News:नहीं थम रहा मैनपुरी के गांवों में चोर चोर का शोर

फोटो परिचय- सांकेतिक तस्वीर


- शाम होते ही छतों पर लोग करने लगते हैं पहरेदारी, गश्त में लगी पुलिस

Morning City

मैनपुरी/बेवर सरकार कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहने की, अमन और चैन कायम रहने की पुरजोर वकालत कर रही है। ठीक इसके विपरीत ग्रामीण इलाकों में शाम ढलते ही लोग छतों पर पहुंच कर अपने घरों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हो जाते हैं। इसके बाबजूद रात के 9-10 बजे ही चोर चोर का शोर मचना शुरू हो जाता है।

सड़क के किनारे ग्रामीण चोर के धोखे में राहगीरों की भयंकर पिटाई कर रहे हैं। पुलिस मारपीट का अभियोग दर्ज कर रही है। लेकिन आमजनता प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। पूरी रात कोरी आंखों भोर होने से परिवारों के आदमी, महिलाएं हलकान है। रात रात भर पुलिस भी गश्त कर जनता जनार्दन को समझाते समझाते तक चुकी है। चोर चोर के शोर की नॉनस्टाप रेल के आगे पुलिस गश्त भी फेल हो रही है। आम जनमानस एक ही सवाल का उत्तर तलाशने के लिए चर्चा में मशगूल हैं कि आखिर क्यों नहीं थम रहुं चोर चोर का शोर।

अजीब सी दहशत में रात काट रहे ग्रामीण
बेवर विकास खंड में 87 ग्राम पंचायत के 411 गांव जिनमें राजस्व ग्राम और मेरे शामिल हैं। पूरे के पूरे गांव के ग्रामीण अजीब सी दहशत में रात काट रहे हैं। गांव हजारा में 27 अगस्त को दिन दहाड़े हुई चोरी की बारदात ने भी घी में आग डालने का काम किया है जहां रत्नेश कुमार शाक्य के घर में चोरी की बड़ी घटना घटने का पुलिस को ई राजफाश नहीं कर सकी है।

अफवाहों से सावधान रहने की सलाह
थाना हो अथवा चौकी क्षेत्र पूरी रात पुलिस सायरन बजा बजा कर जनता मैं पुलिस आपके साथ का आत्म विश्वास कायम करने का प्रयास कर रही है। अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दे रही है लेकिन प्रत्येक रात में चोर चोर का शोर नहीं थम रहा है।

रायफल और बंदूकें भी है गरजती
पड़ोसी गांव से आ गये, आइये, यहीं थे, अभी थे की आवाजें पड़ोसी गांव को भी दहशतज़दा कर रही है। अधिक शोर होने पर जायज नाजायज असलहे भी ठांय ठांय की फायरिंग करने से भी नहीं चूक रहे हैं। लेकिन चोर चोर का शोर नहीं थम रहा है।

शोर होने पर लोग अपने घरो को न छोंड़े
बेवर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग कराई जा रही है। लोगों को अफवाहों से सावधान रहना चाहिए। गांव के सभी लोग बाहर निकल कर खेत हार घेरने चल दे रहे है इसकी आड़ में अराजक तत्व हकीकत में घटना कर सकते हैं इस लिए शोर होने पर अपने घरों को न छोड़ें। अनावश्यक फायर भी न करें। पुलिस को सटीक जानकारी दें।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment