सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शिक्षा समाचार

Mainpuri News:राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगे हरिशचंद्र चौहान

by morning on | 2025-09-04 16:46:08

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 187


Mainpuri News:राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगे हरिशचंद्र चौहान

फोटो परिचय- शिक्षक हरिशचंद्र चौहान।


- लखनऊ में आज होगा सम्मान, बधाई देने वालों का लगा तांता

Morning City

मैनपुरी/कुरावलीनगर के नेशनल हाईवे के किनारे स्थित गांव लखौरा स्थित डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक हरिशचंद्र चौहान को आज शिक्षक दिवस को लखनऊ के लोकभवन आडोटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम के बीच राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि अध्यापक हरिशचंद्र चौहान की नियुक्ति 28 दिसंबर 1998 को कुरावली के लखौरा के डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई थी, इन्होने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, स्काउट, विज्ञान में नवाचार में स्वयं प्रतिभाग किया और बच्चों को पुरस्कृत कराया। कोविड 19 महामारी में ऑनलाइन वीडियो विज्ञान एवं गणित के शैक्षणिक वीडियो उत्तर प्रदेश दूरदर्शन, ई-विद्या 9 स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारित हुए, जिससे प्रदेश के शिक्षाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 27 जुलाई 2022 को इनका स्थानांतरण बक्शी का तलब लखनऊ में हुआ। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में शिक्षक गाइड के रूप में बच्चों का चयन और एक बच्चे का। चयन इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए भी हुआ, राज्य स्तरीय 52वीं बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी में दो बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें एक बच्चे का चयन नेशनल बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए किया गया, कक्षा 10 और कक्षा 9 के लिए विज्ञान पुस्तक लिखी। जो कि बच्चों की प्रिय पुस्तक है। लेखन में प्रमुख लेख दिव्यांग विमर्श इस लेख को नेपाल विश्वविद्यालय त्रिभुवन विश्व विद्यालय की पत्रिका साहित्य लोक में प्रकाशित किया गया और थाईलैंड से प्रकाशित पुस्तक भारत -थाईलैड के सांस्कृतिक सम्बन्ध पुस्तक में प्रकाशित किया गया, तेरा भी विमर्श में भी प्रकाशित हुआ।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment