सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:पुलिस ने 24 घंटे में दवोचे हत्यारोपी पिता पुत्र

by morning on | 2025-09-07 15:57:42

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 207


Mainpuri News:पुलिस ने 24 घंटे में दवोचे हत्यारोपी पिता पुत्र

फोटो परिचय-मामले की जानकारी देते एसपी गणेश प्रसाद साहा।



- कूड़ा डालने के विवाद में हुई फायरिंेग में गई थी युवक की जान

Morning City

मैनपुरीकूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में जगरूपपुर गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भूदेव पुत्र बीरबल और उनके बेटे अवनीश के रूप में हुई है।

यह घटना शनिवार सुबह हुई थी जब कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान, 35 वर्षीय योगेंद्र सिंह को गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर किया गया था। पुलिस ने इस मामले में भूदेव और उनके बेटे अवनीश समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लाइसेंसी 32 बोर की पिस्टल, एक लाइसेंसी रिपीटर, 32 बोर के दो जिंदा कारतूस, 12 बोर के दो जिंदा कारतूस और घटनास्थल से 12 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इस हत्याकांड में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment