सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रदेश सरकार

Agra News:कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने 22 नवनियुक्त अनुदेशकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

by morning on | 2025-09-07 16:22:51

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 116


Agra News:कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने 22 नवनियुक्त अनुदेशकों को सौंपे नियुक्ति पत्र


कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने 22 नवनियुक्त अनुदेशकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, चेहरों पर खुशी की लहर

Morning City

आगरा व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के अंतर्गत तथा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वर्ष 2025 में घोषित अंतिम परिणामों के आधार पर चयनित अनुदेशकों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश के 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर भी हुआ। इसी क्रम में आगरा के विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जनपद के 22 नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

नियुक्ति पत्र पाते ही चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे और सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना की। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में अनुदेशकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि व्यावसायिक शिक्षा प्रदेश की प्रगति का आधार है। उन्होंने विभाग की योजनाओं और संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। वहीं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रशिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र और अर्थव्यवस्था की मजबूती से जोड़ते हुए कहा कि नए अनुदेशक अपने कौशल और निष्ठा से समाज को नई दिशा देंगे। कार्यक्रम के दौरान नोडल प्रधानाचार्य मान सिंह भारती ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, संयुक्त निदेशक व्यावसायिक शिक्षा आगरा मंडल संजय सगर, प्रधानाचार्य एत्मादपुर मोहित तिवारी, प्रधानाचार्य बाह वेद प्रिय आर्य समेत अन्य अधिकारी और नवनियुक्त अनुदेशक उपस्थित रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment