सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य आपदा प्रबंधन

Agra News:आगरा में यमुना का जलस्तर 501 फीट पार, कई कॉलोनियां डूबीं, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

by morning on | 2025-09-08 17:00:50

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 106


Agra News:आगरा में यमुना का जलस्तर 501 फीट पार, कई कॉलोनियां डूबीं, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

आगरा में यमुना का जलस्तर 501 फीट पार, कई कॉलोनियां डूबीं, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Morning City

आगरा यमुना नदी का जलस्तर सोमवार को लगातार बढ़ते हुए 501.04 फीट तक पहुंच गया। यह स्तर आगरा में 15 साल पहले 2010 में बने 500 फीट के रिकॉर्ड को पार कर गया है। जिला प्रशासन द्वारा दोपहर तीन बजे जारी ताजा अपडेट में बताया गया कि जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और हालात और गंभीर हो सकते हैं। मथुरा के गौकुल बैराज से 1.63 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद अगले कुछ घंटों में नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने ताजनगरी की कॉलोनियों और मोहल्लों को जलमग्न करना शुरू कर दिया है। बल्केश्वर मंदिर के सामने वाले मार्ग पर यमुना का पानी पहुंच चुका है, जिससे यातायात बाधित हो गया। दयालबाग की अमर विहार, कैलाश गांव और बल्केश्वर क्षेत्र की कई कॉलोनियां पूरी तरह डूब गई हैं। वहीं नाले बैक मारने लगे हैं, जिसके कारण सोमवार सुबह बेलनगंज मार्ग तक पानी पहुंच गया। यमुना किनारा मार्ग पर कामाख्या देवी मंदिर के सामने रेलवे पुल के नीचे भी पानी भर गया है, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है।

आठ सितंबर की सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 500.80 फीट दर्ज किया गया था, जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 500.95 फीट हो गया और फिर दोपहर तीन बजे 501.04 फीट तक पहुंच गया। यह खतरे के निशान 500 फीट से काफी ऊपर है। हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट माना जाता है और मौजूदा हालात देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी किया है। यमुना के जलस्तर को लेकर पिछले वर्षों की तुलना भी की जा रही है। वर्ष 2023 में अधिकतम जलस्तर 499.60 फीट दर्ज किया गया था, 2010 में यह 500 फीट तक पहुंचा था, जबकि 1978 में यमुना का स्तर 508 फीट तक दर्ज हुआ था। अब 2025 में यमुना फिर उसी भयावह स्तर की ओर बढ़ती नजर आ रही है। प्रशासन ने राहत और बचाव के इंतजाम तेज कर दिए हैं। तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है और निचले इलाकों में सायरन बजाकर व मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हालांकि अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है, लेकिन बाढ़ का पानी धीरे-धीरे शहर के और हिस्सों में फैलता जा रहा है, जिससे हालात और खतरनाक हो सकते हैं।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment