सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra News:यमुना का बढ़ता जलस्तर : जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने दशहरा घाट पर लिया हालात का जायजा

by morning on | 2025-09-09 17:03:01

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 66


Agra News:यमुना का बढ़ता जलस्तर : जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने दशहरा घाट पर लिया हालात का जायजा


यमुना का बढ़ता जलस्तर : जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने दशहरा घाट पर लिया हालात का जायजा

Morning City

आगरायमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे की रेखा पार करता जा रहा है। शहर की कॉलोनियों और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी मंगलवार को ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित दशहरा घाट पहुंचे। उन्होंने घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर मौके की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को हर जरूरी इंतजाम तुरंत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि राहत केंद्रों में पीड़ितों के लिए भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध हों। निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होंने घाट क्षेत्र में जलभराव और लगातार बढ़ते बहाव को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पुलिस और नगर निगम अधिकारियों को बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, नाव और रेस्क्यू उपकरण की पर्याप्त व्यवस्था करने के आदेश दिए। साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा। निरीक्षण के दौरान ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन के सदस्य प्रिंस भाई भी मौजूद रहे। अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। दशहरा घाट और ताजमहल के आसपास का इलाका इन दिनों बाढ़ के खतरे को लेकर सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है। जिलाधिकारी का यह निरीक्षण न केवल अधिकारियों के लिए सख्त निर्देशों का संकेत है बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी राहत और भरोसे का संदेश है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment