सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:मैनपुरी में चाचा भतीजी का रिश्ता शर्मशार मासूम भतीजी के साथ नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर्म

by morning on | 2025-09-10 16:33:06

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 204


Mainpuri News:मैनपुरी में चाचा भतीजी का रिश्ता शर्मशार मासूम भतीजी के साथ नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर्म

फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।


- पीड़िता मासूम की मां ने अपने मायके दिल्ली में दर्ज कराया मुकदमा

Morning City

मैनपुरी/कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग चाचा ने पांच साल की भतीजी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता मासूम की मां ने बाल अपचारी के खिलाफ दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। वहां से केस कुरावली थाने को स्थानांतरित किया गया है। कुरावली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाल अपचारी की तलाश में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 10 जून की दोपहर को जब वह भैंस बांधने वाली जगह पर गई तो देखा कि 12 वर्षीय देवर उनकी पांच साल की पुत्री के साथ गलत काम कर रहा है। देवर को पकड़ लिया और डंडे से पिटाई कर दी। देवर वहां से भाग गया। पुत्री ने रोते हुए उन्हें बताया क चाचा पहले भी उसके साथ गलत काम कर चुका है। इस मामले में परिवार के लोगों ने समझौता करा दिया था।

विरोध करने पर महिला को घर से निकाला
विरोध करने पर महिला को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद 24 जून को वह अपने दिल्ली स्थित मायके चली गई थी। वहां जाकर पुलिस को जीरो एफआईआर दर्ज कराई। सीओ कुरावली सच्चिदानंद ने बताया कि उक्त मामला दिल्ली में दर्ज कराया गया है। इसका केस दिल्ली से कुरावली पुलिस के स्थानांतरित किया गया है। कुरावली पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment