सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News: ग्राम प्रधान के चाचा की गोली मारकर हत्या

by morning on | 2025-09-12 15:17:38

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 216


Mainpuri News: ग्राम प्रधान के चाचा की गोली मारकर हत्या

फोटो परिचय-मौके पर मौजूद पुलिस व मृतक का फाइल फोटो।


- खाना खाने के बाद टहल रहे थें चाचा, जांच में जुटी पुलिस

Morning City


मैनपुरीग्राम प्रधान के चाचा की गुरुवार की देर रात में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब वह खाना खाकर गांव में बने सामुदायिक शौचालय तिराहे के आसपास टहल रहे थे। गोली उनकी जांघ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर आनन-फानन में सैफई मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भतीजे की पत्नी ग्राम प्रधान है।

थाना कुर्रा की ग्राम पंचायत डुडवा के मजरा प्रेमपुर निवासी 57 वर्षीय चंद्रप्रकाश गुरुवार की रात में करीब नौ बजे खाना खाकर गांव में बने सामुदायिक शौचालय तिराहे के समीप टहल रहे थे। इसी समय किसी व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां चंद्रप्रकाश को लहूलुहान अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचना दी। उनकी जांघ से खून बह रहा था, जिसके बाद परिजन आनन फानन में उन्हें लेकर सैफई मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण
घटना की जानकारी पर होने पर एएसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओ करहल अजय सिंह चौहान सहित पुलिस बल गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने परिजन व ग्रामीणों से घटना की जानकारी की। परिजन द्वारा अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना के पीछे का कारण और हत्यारे के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक चंद्रप्रकाश के भतीजे संतोष कुमार की पत्नी मीना देवी वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं।

परिजन ने पुलिस को भी काफी देर से दी सूचना
घटना होने के बाद परिजन अथवा किसी भी ग्रामीण द्वारा पुलिस को घटना की सूचना तुंरत नहीं दी गई। परिजन ने घटना की जानकारी देर रात में पुलिस को दी। इसके बाद ही पुलिस बल गांव पहुंचा।

क्या बोले एएसपी ग्रामीण
गुरुवार की रात में यह घटना घटित हुई है। मृतक की जांघ के थोड़ा सा ऊपर गोली लगी है। घटना की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया जांच में लग रहा है कि घटना को किसी नजदीकी द्वारा अंजाम दिया गया है।- राहुल मिठास, एएसपी ग्रामीण मैनपुरी।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment