सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Agra News:प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा के बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत वितरित

by morning on | 2025-09-12 17:44:39

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 232


Agra News:प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा के बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत वितरित

प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा के बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत वितरित

Morning City

आगराप्रदेश के मा. मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आज तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित गांवों—तनौरा नूरपुर, बरौली गूजर और अन्य प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री और बाढ़ राहत किट वितरित की गई। मंत्री जयवीर सिंह ने प्रभावित ग्रामीणों से उनकी दैनिक आवश्यकताओं, खान-पान और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि समुचित व्यवस्थाएँ की गई हैं। मंत्री ने मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधीशासी अभियंता को भूमि कटान रोकने के लिए स्थाई ठोकर बनवाने और विद्युत विभाग को दो घंटे सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सदर तहसील के गांव गढ़ी रामफल में यमुना नदी में डूबकर 19 वर्षीय रवेंद्र की दुखद मृत्यु पर मंत्री ने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 04 लाख रुपए का चेक मृतक के पिता को प्रदान किया। मंत्री ने जनपद में दैवीय आपदा से हुए मृतकों के पांच परिवारों को मुख्यमंत्री राज्य आपदा मोचक निधि से 04-04 लाख रुपए के चेक भी प्रदान किए। चेक प्राप्त करने वाले परिवारों में ऐसे शामिल हैं जिनके सदस्य सांड, जलाशय में डूबने या सर्प दंश के कारण मृत्यु हो गई थी। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में मंत्री जयवीर सिंह ने पुलिस और प्रशासन के साथ जनपद में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैम्प, कीटनाशक छिड़काव, पशुओं का टीकाकरण और पानी उतरने के बाद सफाई, चूना-ब्लीचिंग और सिल्ट हटाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए।

राजस्व विभाग को फसल और घरों के नुकसान का सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने, प्रभावितों को मुआवजा देने और कोई भी परिवार छूटने न पाए, इसके कड़े निर्देश दिए गए। इसके अलावा, पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी केंद्र, कृषि, जल निगम, विद्युत, मैट्रो और पीडब्ल्यूडी की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि जनपद में पर्यटन और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और विकास के काम निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही प्रभावित पशुओं के टीकाकरण, गोआश्रय में बीमार और मृत गाएं दर्ज करने और चारागाह से कब्जा हटाकर हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, भाजपा विधायकगण, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment