सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:फेसबुक पर दोस्ती करके महिला से बनाएं शारीरिक संबंध

by morning on | 2025-09-13 15:34:11

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 118


Mainpuri News:फेसबुक पर दोस्ती करके महिला से बनाएं शारीरिक संबंध


- पीड़िता ने करहल थाना में दर्ज कराया मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

Morning City

मैनपुरी। फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर महिला से शारीरिक संबंध बनाकर चुपके से अश्लील वीडियो बनाकर फोटो खींच ली। घटना के आठ साल बाद आरोपी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर महिला को बदनाम करना शुरू कर दिया। ऐसा करने से मना करने पर आरोपी और उसके भाई ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

करहल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि आठ साल पहले फेसबुक पर उनकी दोस्ती नगला सेवा निवासी विपिन यादव से हुई थी। फेसबुक पर चैट के बाद एक दूसरे ने मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। इस बीच उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। तभी उसने अश्लील फोटो खींचकर वीडियो भी बना लिए। इसके बाद महिला ने उससे दोस्ती तोड़ दी।

आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के आठ साल बाद आरोपी विपिन यादव ने अब इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील फोटो और वीडियो प्रसारित करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने अश्लील फोटो और वीडियो प्रसारित न करने की बात कही तो आरोपी और उसके भाई नितिन यादव द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। बदनामी के डर से वह सहमी हुई हैं। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या बोले करहल थाना इंस्पेक्टर
इस संबंध में इंस्पेक्टर करहल महाराज सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment