सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

Hathras News:श्री दाऊजी महाराज मेले में मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

by morning on | 2025-09-14 15:28:26

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 100


Hathras News:श्री दाऊजी महाराज मेले में मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

फोटो -मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथि 

Morning City
हाथरसश्री दाऊजी महाराज मेले के पंडाल में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिलेभर के 260 विद्यालयों से आए कुल 950 छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री एवं बदायूं के विधायक महेश चंद्र गुप्ता और कमल किशोर वार्ष्णेय ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर संघ के जिला प्रचारक जय किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, समाजसेवी प्रज्ञा वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने छात्रों को प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।महेश चंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण व योजनाबद्ध तैयारी की सलाह दी, जबकि पूनम पांडेय ने शिक्षा को देश के विकास का अहम हिस्सा बताया। संयोजक कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्रों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह की झलक साफ नजर आई।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment