सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri News:iभाजपा सरकार में किसानों को नहीं मिल रही खादंः शिवपाल

by morning on | 2025-09-15 16:45:34

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 188


Mainpuri News:iभाजपा सरकार में किसानों को नहीं मिल रही खादंः शिवपाल

फोटो परिचय-किशनी में पहुंचे सपा महा सचिव शिवपाल।


- मैनपुरी निजी कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव

Morning City

मैनपुरी/किशनी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को कुमसरा और किशनी पहुंचे। कुसमरा में सपा नेता प्रभाष मिश्रा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि सपा सरकार ने भरपूर खाद उपलब्ध कराई थी। प्रदेश सरकार तो सिर्फ पूंजीपतियों की गोदाम भर रही है। प्रदेश सरकार सपा के लोगों के साथ द्वेष भावना से कार्य कर रही है। कुसमरा में सपा नेता प्रभाष मिश्रा को सत्ता पक्ष के लोग सता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को राहत दे पा रही है और ना ही पीड़ितों को न्याय। सरकार पूंजीपतियों की जेब और गोदाम भरने का काम कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनते ही सबसे पहले कुसमरा की नवीन गल्ला उपमंडी का विकास कराया जाएगा। इस मौके पर रामनरेश यादव मिनी, अशोक यादव, राजवीर यादव, अवनीश मिश्रा, राजा मिश्रा, गोलू मिश्रा मौजूद रहे।

भाजपा सरकार से किसान, युवा, किसान सब परेशान
कुसमरा से इटावा जाते समय राष्ट्रीय महासचिव का चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव के आवास के सामने सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने समय सपा का है। सरकार में किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी सभी परेशान हैं। भाजपा के खिलाफ भी आजादी के आंदोलन की तर्ज पर देश को एक बार फिर जगाने की जरूरत है। इस मौके पर विधायक ब्रजेश कठेरिया, नगर अध्यक्ष मुकुल यादव, डैनी यादव, सभासद मुकेश यादव, चंद्रकेश यादव, श्रीचंद्र दिवाकर, संजेश कठेरिया मौजूद रहे।

सपाईयों में भरा 2027 के लिए जोश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव करहल पहुंचे, जहां उन्होंने कहीं शोक संवेदना व्यक्त की, तो कहीं अपने प्रियजनों का हालचाल जाना। साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए आगामी 2027 के लिए जोश भी भरा। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव करहल की अहिंसा कालोनी में पूर्व अध्यापक बलबीर सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने, घिरोर चौराहे पर सपा छात्रसभा जिला अध्यक्ष हरीश यादव के कार्यालय पर पहुंचे, पीली कोठी पर पूर्व मंत्री सुभाषचंद्र यादव के स्वास्थ्य का हालचाल जानने तथा मुहल्ला काजी स्थित डॉ. प्रवीण सक्सैना के यहां शोक प्रकट करने पहुंचे। बही कुसमरा सपा नेता प्रभात मिश्रा के यहां पहुंचे,  

भाजपा ने लोग देश को लूटने का काम कर रहे
सपा सांसद डिंपल यादव के विमान हादसे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे अच्छे साधन अडानी को बेच दिए हैं। भाजपा के लोग देश को लूटने का काम कर रहे हैं और टैक्स के नाम पर जमकर रिश्वतखोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं और जनता पर ज्यादा बिल का बोझ बढ़ा रहे हैं। अब पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन चुका है। बिहार में भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।

सपा महासचिव के साथ यह रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व डीसीवी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, शनी यादव, पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, किसान नेता लालू यादव, सिंटू यादव, गुलशन यादव, हरीश यादव, वीनेश यादव, गौरव यादव, विमल यादव चमनपुरा, सभासद सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment