सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य उपलब्धि

Mainpuri News:सुदिती ग्लोबल एकेडमी के पूर्व छात्र आईएएस परीक्षा में चयनित

by morning on | 2025-09-16 17:33:12

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 218


Mainpuri News:सुदिती ग्लोबल एकेडमी के पूर्व छात्र आईएएस परीक्षा में चयनित

फोटो परिचय-छात्र अभिनव दुबे का स्वागत करते हुए डॉ. राममोहन व अन्य।



- सुदिती ग्लोबल एकेडमी परिवार ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत

Morning City

मैनपुरी शहर के देवी बाईपास रोड पर सुदिती नगर स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी विद्यालय ने उस गौरवशाली क्षण को आत्मसात किया, जब विद्यालय के पूर्व छात्र अभिनव दुबे भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर जिले के दैदीप्यमान सितारे बने। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में संपूर्ण विद्यालय परिवार ने अभिनव का भव्य स्वागत किया।

प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने अभिनव दुबे तथा उनके पिता योगेंद्र दुबे का पुष्प गुच्छ देकर एवं फूलमाला तथा पगड़ी पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया तथा अभिनंदन-पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। अभिनव दुबे ने कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा सुदिती ग्लोबल एकेडमी से प्राप्त की। वर्ष 2019 में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने जनपद मैनपुरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दूरस्थ ग्रामीण परिवेश से निकलकर कड़ी मेहनत, आत्मानुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर भारतीय प्रशासनिक सेवा जैसी सर्वोच्च परीक्षा में सफलता पाना, वास्तव में संपूर्ण जनपद के लिए प्रेरणास्रोत है।

कोविड 19 कठिन परिस्थिति में जारी रखा था अध्ययन
अभिनव की शिक्षा-यात्रा अत्यंत प्रेरणादायी रही। वे उच्च शिक्षा हेतु दिल्ली विश्वविद्यालय पहुँचे ही थे कि कुछ ही समय बाद कोविड-19 महामारी आ गई और उन्हें पुनः अपने घर लौटना पड़ा। इस कठिन परिस्थिति में भी उन्होंने आत्म-अध्ययन जारी रखा। वर्ष 2022 के अंत में वे पुनः दिल्ली गए और वहां रहकर कठोर परिश्रम एवं आत्म-अध्ययन के बल पर प्रतिष्ठित आईएएस. परीक्षा में सफलता अर्जित की।

मैनपुरी की धरती पर नव अध्याय रचने वाली उपलब्धि
अभिनंदन पत्र में प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने अभिनव की इस सफलता को मैनपुरी की धरती पर नव अध्याय रचने वाली उपलब्धि बताते हुए लिखा कि प्रिय अभिनव, आपने अपनी अहर्निश मेहनत से जिले को गौरव के शिखर पर सुशोभित कर दिया है। आपकी ओजस्वी वाणी और सटीक प्रत्युत्तर क्षमता विद्यार्थियों के लिए अद्भुत उदाहरण है। मां की कल्पना को साकार कर आपने अपने पिता योगेंद्र दुबे का मान बढ़ाया और सुदिती परिवार को गर्वित किया। आप वास्तव में इस युग के युवा प्रेरणास्रोत हैं।

आप सब अपना लक्ष्य निर्धारित करें
अभिनव ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि आप सब अपना लक्ष्य निश्चित करें और उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करें। कठिन परिश्रम और ईमानदारी ही सफलता की कुंजी है। बड़े सपने देखिए और अपने आत्मविश्वास को कभी डगमगाने न दीजिए।

जीवन मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के निर्माण का भी केंद्र हैं सुदिती
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने कहा  कि अभिनव दुबे की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के निर्माण का भी केंद्र है। उनकी उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि समूचे जनपद के लिए प्रेरणा है। प्रशासनिक प्राचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने कहा  कि अभिनव ने जिस दृढ़ निश्चय और परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए दिशा-प्रदर्शक है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment