सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य विकास

Mainpuri News:7.92 करोड़ की लागत से मैनपुरी में बनेगा नया विजलीघर

by morning on | 2025-09-20 17:37:05 Last Updated by morning on2025-10-08 22:28:21

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 105


Mainpuri News:7.92 करोड़ की लागत से मैनपुरी में बनेगा नया विजलीघर

फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।


- 10 एमबीए क्षमता वाले बिजलीघर से कई क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा

Morning City

मैनपुरी शहर के पावर हाउस बिजलीघर पर लगातार बढ़ते ओवरलोड को देखते हुए सरकार ने जनपद को एक और नए बिजलीघर की स्वीकृति प्रदान कर दी है। वर्ष 2017 से चल रही बिजलीघर निर्माण की दौड को हरी झंडी मिल गई है। भोजपुरा में नलकूप कॉलोनी के पीछे जगह को स्वीकृति दी गई है। इसके लिए शासन ने 7.92 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। 10 एमवीए क्षमता वाले इस बिजलीघर से नगर के कई क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी।

शहर के बड़े क्षेत्र को पावर हाउस और सिविल लाइन बिजलीघर से ही आपूर्ति प्रदान की जाती है। हालांकि, दोनों बिजलीघर की क्षमतावृद्धि तो की गई है, लेकिन ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त नहीं हो पा रही है। बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों द्वारा वर्ष 2017 में इसके लिए भोजपुरा के पास नलकूप कालोनी में जगह की तलाश की थी। तत्कालीन अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल ने नगर पालिका प्रशासन के साथ स्थलीय सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट भेज दी थी।

बिजनेस प्लान 2025-26 में किया गया शामिल
रिपोर्ट भेजने के बाद से ही तब से निरंतर प्रकरण लंबित चल रहा था। अब शासन ने बिजलीघर के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। बिजनेस प्लान 2025-26 में इसे शामिल किया गया है। निर्माण के लिए 7.92 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। 10एमवीए क्षमता वाले इस बिजलीघर पर पांच-पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफारमर स्थापित कराए जाएंगे। इस नए बिजलीघर से लोगों को ओवरलोडिंग की समस्या से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी।

इन प्रस्ताव पर भी लगी सरकार की मुहर
- औंग, मोटा और कुरावली बिजलीघर की क्षमतावृद्धि होगी।
- ज्योंती रोड बिजलीघर के लिए नई 33केवी लाइन का निर्माण भी होगा।
- 100 एवं 250 केवीए क्षमता के 31 नए ट्रांसफारमर रखे जाएंगे।

क्या बोले अधिशाषी अभियंता प्रथम
यह जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है। शासन स्तर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। भोजपुरा में बिजलीघर का निर्माण कराया जाएगा। इससे ओवरलोडिंग की समस्या दूर हो जाएगी। - अनिल कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, वितरण खंड-प्रथम।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment