सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य सामाजिक

Hathras News:नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, मंदिरों में उमड़ा सैलाब

by morning on | 2025-09-23 16:50:19

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 97


Hathras News:नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, मंदिरों में उमड़ा सैलाब

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, मंदिरों में उमड़ा सैलाब

Morning City

हाथरस। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। तड़के से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। बौहरे वाली देवी मंदिर, चामुंडा मंदिर, पथवारी मंदिर, शीतला माता मंदिर, शांता माता मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन कर मनोरथ पूर्ति की कामना की।

सुबह से लेकर देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन गूंजते रहे। दोपहर में देवी का विशेष श्रृंगार किया गया और संध्या आरती के समय वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भक्तगण धूप में खड़े होकर भी दर्शन करने को आतुर दिखे। घर-घर में कलश स्थापना कर अभिषेक हुआ और महिलाओं ने देवी गीत गाए। देर रात तक मंदिरों में मइया के जयकारे लगते रहे और श्रद्धालु मां भवानी के अलौकिक स्वरूप को निहारते रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment