सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Mainpuri News:मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाली आंगनवाड़ी की सेवा समाप्त

by morning on | 2025-09-23 17:06:29

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 102


Mainpuri News:मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाली आंगनवाड़ी की सेवा समाप्त

फोटो परिचय-  सांकेतिक तस्वीर।


- दो साल की जांच के बाद हुई कार्रवाई, योगी आदित्यनाथ पर की थी टिप्पणी

Morning City

मैनपुरीविकासखंड बेवर क्षेत्र के मानपुरहरी आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात कार्यकर्ता सरिता शाक्य की दो वर्ष की जांच के बाद आखिरकार सेवा समाप्त कर दी गई। विभाग में रहते हुए वे विवादों में घिरी रही थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी हृदय नारायण ने बताया कि सरिता शाक्य ने अगस्त 2023 में वाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसकी शिकायत ग्रुप में जुड़ी अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी। जांच से संबंधित निरंतर नोटिस भी जारी किए गए थे। बाद में घटनाक्रम की जांच में उनकी सेवा 2023 में तत्कालीन जिलाधिकारी के अनुमोदन पर समाप्त कर दी गई थी। कार्रवाई के विरोध में वे उच्च न्यायालय गई थी। न्यायालय द्वारा उन्हें फौरी राहत प्रदान करते हुए मामले की जांच के आदेश पुनरू जिला प्रशासन को दिए गए थे।

आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने ली थी कोर्ट की शरण
जिला कार्यक्रम अधिकारी का कहना है कि नियमानुसार तथ्यों को जुटाकर उनके विरुद्ध जांच की प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। पूछताछ में कई बार सरिता शाक्य द्वारा जांच प्रक्रिया को भटकाने के साथ गलत तथ्य भी प्रस्तुत किए गए थे। तथ्य परक जानकारी के बाद शिकायतकर्ता आशा चौहान एवं निर्लेष कुमारी ने 28 मई 2025 को लिखित बयान देते हुए यह स्वीकारा था कि पद पर रहते हुए सरिता शाक्य ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध टिप्पणी की थी। बयान को आधार बना, जांच करते हुए अब उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

क्या बोले जिला कार्यक्रम अधिकारी
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्रवाई की जानकारी डीएम, सीडीओ के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी बेवर को भी भेजी गई है। सरिता शाक्य से सभी जिम्मेदारी वापस लेकर उनके दायित्व किसी अन्य कार्यकर्ता को हस्तांतरित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सरिता शाक्य ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। न ही उन्हें कोई आदेश प्राप्त हुआ है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment