सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य श्रद्धांजलि

Hathras News:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम जी का शरीर पंचतत्व में विलीन

by morning on | 2025-09-29 15:52:04

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 193


Hathras News:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम जी का शरीर पंचतत्व में विलीन


फोटो -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले अंतिम प्रणाम करते हुए 

Morning City

 हाथरस।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम जी का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।जीवन मे शरीरिक संघर्षो से लड़ते हुये उन्होंने मनोबल  और धैर्य के साथ स्वयं को राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया। वह 85 वर्ष के थे।हाथरस की सायंकालीन दुर्ग शाखा से शुरू हुआ आरएसएस का संग जीवनपर्यंत रहा। उनकी अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा।

वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम का पार्थिव शरीर दोपहर 2 वजे बरेली से हाथरस पहुँचा। इसके बाद उनके भूरापीर स्थिति पैत्रिक आवास पर उनके अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। दूर दराज से आये लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और अखिल भारतीय सह सम्पर्क प्रमुख रामलाल ने आवास पहुँच कर दिवंगत शरीर पर शॉल उड़ाकर एव पुष्प अर्पित किये।

जिलाधिकारी  राहुल पांडेय ,अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल ,उपजिलाधिकारी सदर ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।जनप्रतिनिधियों व मंत्रियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा भूरापीर आवास से शुरू होकर चक्की बाजार ,मोती बाजर ,नजिहहाई बाजर ,घण्टाघर होते हुये पत्थरवाली पहुँची। उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कार्यकारणी  सदस्य दिनेश ,प्रान्त प्रचारक धर्मेंद्र ,सह प्रांत प्रचारक विनोद ,हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद, क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम ,प्रान्त प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ,उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ,बाल विकास एव पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ,क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ,क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश जी टोंक , सह क्षेत्र संघचालक नरेंद्र तनेजा , संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर , भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल ,सांसद अनूप प्रधान ,भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी सहित संघ के अखिल भारतीय ,क्षेत्र ,विभाग व जिला के दायित्व वान कार्यकर्ता एवँ स्वयंसेवक मौजूद रहे।


फोटो -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले अंतिम प्रणाम करते हुए 

Additional Image
खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment